Saturday, March 15, 2025
Homeखेल15 देशों की 409 खिलाड़ी WPL नीलामी में होंगी शामिल..

15 देशों की 409 खिलाड़ी WPL नीलामी में होंगी शामिल..

महिला क्रिकेट टीमें दक्षिण अफ्रीका में टी-20 विश्व कप खेल रही हैं, लेकिन इन टीमों के खिलाड़ियों की नजरें सोमवार को होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए नीलामी पर टिकी होंगी। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने जा रही इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी जिसमें 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। यानी एक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकती हैं।इस नीलामी से कई खिलाड़ियों को मोटी रकम मिल सकती है तो कई गरीब खिलाड़ी भी मालामाल हो सकती हैं। बीसीसीआई यह इस लीग को आयोजित करा रहा है। इस लीग का आयोजन चार से 26 मार्च तक होगा। भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड, जिंबाब्वे के खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि एसोसिएट देशों यूएई, हांगकांग, थाईलैंड, नीदरलैंड और यूएसए के आठ खिलाड़ी जुड़े हैं।

स्मृति मांधना, बल्लेबाज, भारत

वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट का बड़ा चेहरा हैं और महिला बिग बैश लीग और द हंड्रेड जैसी लीगों में भी खेल चुकी हैं। स्मृति ने पिछले द हंड्रेड लीग में 151.79 के स्ट्राइक रेट से 200 से अधिक रन बनाए थे और दूसरे नंबर पर रहीं थीं।

शेफाली वर्मा, बल्लेबाज, भारत

वह आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं और उन्होंने हाल ही में महिला टी-20 विश्वकप का खिताब जीता था। इससे उन्हें नीलामी में फायदा मिलेगा और फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़कर कप्तान भी बना सकती हैं।

हरमनप्रीत कौर, बल्लेबाज, भारत

वह भारतीय टीम की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टी-20 विश्वकप खेल रही हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़कर उन्हें भी नियुक्त कर सकती हैं।

एलिसा हीली, विकेटकीपर बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया

वह बड़े छक्के लगा सकती हैं। वह बड़े मैच की खिलाड़ी हैं। 2020 टी-20 विश्वकप फ़ाइनल में एमसीजी में 88,000 दर्शकों के सामने अच्छा प्रदर्शन किया था। फ्रेंचाइजियों में उन्हें अपने साथ जोड़ने की हौड़ रहेगी।

मारीजाने कैप, ऑलराउंडर, दक्षिण अफ्रीका

वह अपनी गति और स्विंग से बल्लेबाजों को चकमा दे सकती हैं। जरूरत पड़ने पर बड़े-बड़े छक्के लगाकर किसी भी गेंदबाज की लाइन और लैंथ को बिगाड़ सकती हैं। वह द हंड्रेड में लगातार दो खिताब जीते थे।

अमीलिया कर, ऑलराउंडर, न्यूजीलैंड

वह शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हैं और लेग ब्रेक से गेंदबाजी से भी टीम को मदद करती हैं। उनका महिला बिग बैश लीग में ब्रिसबेन टीम के साथ रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने टीम के लिए 52 विकेट चटकाए थे।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group