Friday, September 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशअक्टूबर में 20 दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर 11 दिन छुट्टी

अक्टूबर में 20 दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर 11 दिन छुट्टी

भोपाल । अक्टूबर त्योहारों का महीना है। इसमें दशहरा, करवा चौथ और दीपावली जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। त्योहारों की वजह से सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले है। वे सिर्फ 20 दिन दफ्तर जाएंगे और 11 दिन अवकाश मनाएंगे। कोई बाहर (यात्रा पर) जाने का प्लान कर रहा हो, तो 18 अक्टूबर का अवकाश लेकर 4 दिन की लगातार छुट्टी मना सकता है। क्योंकि 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकी जयंती की छुट्टी है और 19 एवं 20 अक्टूबर को शनिवार एवं रविवार का अवकाश है।
महीने के पहले दिन 1 अक्टूबर से ही छुट्टियों की शुरूआत हो जाएगी। इस दिन प्राणनाथ जयंती है और मध्य प्रदेश सरकार ने इसे ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती का सार्वजनिक अवकाश है। 3 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन जयंती है, यह भी ऐच्छिक अवकाश है और 12 अक्टूबर को दशहरा है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 17 अक्टूबर को महाराज अजमोढ़ देव जयंती एवं टेकचंद महाराज का समाधि उत्सव, 20 को करवा चौथ, 23 को बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब का जन्मदिन है। इनमें भी ऐच्छिक अवकाश रहेगा। जबकि 30 अक्टूबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश है।
बैंकों में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 6 अक्टूबर को रविवार, 12 को दशहरा एवं दूसरे शनिवार और 13 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। 26 को माह के चौथे शनिवार, 27 को रविवार और 31 अक्टूबर को दीपावली के कारण बैंक बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group