Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशसवा तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का होगा मध्‍य प्रदेश का...

सवा तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का होगा मध्‍य प्रदेश का बजट, कल से शुरू होगा बैठकों का दौर

भोपाल। प्रदेश सरकार का पूर्ण बजट इस बार सवा तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का होने का अनुमान है। प्रदेश सरकार का पूर्ण बजट जुलाई में होने वाले मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। मोहन सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 दिन में वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के बजट की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए उप सचिव स्तरीय बैठकों का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो जाएगा। बैठक में विभिन्‍न विभागों के प्रस्‍तावों पर विचार किया जाएगा। अंतिम निर्णय मुख्‍य मंत्री को लेना है। मुख्‍यमंत्री 15 जून के आसपास सचिव स्‍तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। लाड़ली बहना, किसानों को गेहूं पर 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, सिंहस्थ की तैयारी आदि के लिए संबंधित विभागों के लिए प्रविधान होंगे। नर्मदा जल के उपयोग के लिए सिंचाई परियोजना को प्राथमिकता में रखा जाएगा क्योंकि इस वर्ष दिसंबर में राज्य को आवंटित जल का उपयोग करना है। बजट के साथ-साथ वित्त मंत्री के भाषण की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए 10 जून तक सभी विभागों से उपलब्धियां को विवरण मांगा गया है।

पूर्ण बजट में शामिल होंगी कई नई योजनाएं

पूर्ण बजट में नई योजनाओं के साथ-साथ उन योजनाओं को केंद्रीय योजनाओं में समाहित करने पर विचार होगा, जिनकी प्रकृति एक जैसी है। कुछ ऐसी योजनाएं भी चिह्नित की जाएंगी, जिनके लक्ष्य पूर्ण हो चुके हैं और बजट में शामिल हैं। सरकार की प्राथमिकता में रोजगार, औद्योगिक, अधोसंरचना विकास और हितग्राहीमूलक योजनाएं रहेंगी। इसके लिए विभागों को आवश्यकता के अनुसार राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान प्रस्तुत कर चुकी है। इसमें जुलाई 2024 तक के लिए विभागों को राशि दी गई है। इसमें नई योजनाएं शामिल नहीं की गई थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments