Tuesday, September 26, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMissing Update: लापता स्कूली बच्चे सुरक्षित मिले, गांव में एक आदिवासी के...

Missing Update: लापता स्कूली बच्चे सुरक्षित मिले, गांव में एक आदिवासी के घर ली थी पनाह

आज सुबह से लापता 7 स्कूली बच्चों का सुराग मिल गया है। बच्चे एक आदिवासी गजजा यूइके के घर सुरक्षित पाए गए है। तेज बारिश के कारण वे आदिवासी के घर रुक गए थे। दो थानो का पुलिस बल उन्हे तलाश कर रहा था। यह बच्चे पीपलबर्रा रोड पर घर में मिले है। बच्चो के सुरक्षित मिलने से पुलिस ,प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बच्चो की तलाश में निकली चिचोली पुलिस के साथ गए चूना हजूरी के अश्विन राठौर और स्कूल के प्रिंसिपल संतोष कासदे ने इसकी पुष्टि की है। 

बता दे की इलाके के कई व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रहे एक मैसेज ने प्रशासनिक अमले और पुलिस के होश उड़ा दिए थे। मैसेज था की स्कूल परीक्षा देने गए 7 स्कूली बच्चे लापता हो गए है। ये बच्चे चुना हजूरी में सुबह परीक्षा देने गवा झडप से  स्कूल गए  थे। इनमे आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे लापता हो गए है। आशंका व्यक्त की जा रही थी  की गांव और स्कूल के बीच पड़ने वाली  नदियों में बाढ़ आने की कारण बच्चे बीच में कही फंस गए है। बच्चो की तलाश में दो थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ था। बच्चो के लापता होने की सूचना गांव से व्हाट्सअप ग्रुप पर मैसेज की गई थी।। 

बताया जा रहा है की चूना हजूरी हायर सेकंडरी स्कूल में गवाझडप गांव के बच्चे कक्षा 11 वी और 12 वी कक्षाओ में पढ़ने आते है।इस समय उनकी त्रैमासिक परीक्षाएं चल रही है। जिसके लिए छात्र सुबह 11 बजे परीक्षा देने गांव से चूना हजूरी गए थे। बताया जा रहा है की परीक्षा 4.30 बजे समाप्त होने के बाद उन्हे घर लौटना था। लेकिन वे रात नौ बजे तक भी न तो गांव लौटे थे।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments