Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगमौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी तपिश…5 जिलों का तापमान 40...

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी तपिश…5 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम साफ़ होने के बाद लगातार गर्मी में वृद्धि हो रही है। प्रदेश में बिलासपुर सहित पांच जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं बेमेतरा में 41 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। दंतेवाड़ा में 40.9 डिग्री और बीजापुर में 40.7 डिग्री, बिलासपुर में 40.6 डिग्री और राजनांदगांव में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में हल्के बदल छाए हुए थे। लेकिन उमस भरी गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। रायपुर में दिनभर यहां चिलचिलाती धूप और उमस ने परेशान किया। नमी 71 प्रतिशत तक थी।

नारायणपुर रहा सबसे ठंडा

प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अगले 3 दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद तापमान में बदलाव नहीं होगा।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 64 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पूर्वी बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड, उड़ीसा होते हुए है। प्रदेश में 17 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments