Saturday, March 15, 2025
Homeनारी विशेषघर पर अंगूर से बनाएं सेहत के लिए गुणकारी किशमिश, जानें रेसिपी

घर पर अंगूर से बनाएं सेहत के लिए गुणकारी किशमिश, जानें रेसिपी

Recipe: गर्मियां आते ही बाजार में कई सारे मौसमी फल मिलने लगते हैं। तजबूर हो या फिर अंगूर इस सीजन में कई तरह के रसीले फल खाने को मिलते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद अंगूर कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। साथ ही यह इस सीजन में काफी कम दामों पर आसानी से मिल भी जाते हैं। ऐसे में आप इस मौसम में अंगूर का दो तरीकों से इस्तेमाल कर इसका फायदा उठा सकते हैं। आप फल के रूप में अंगूर खा सकते हैं और अंगूर की मदद से सेहत के लिए बेहद गुणकारी किशमिश भी बना सकते हैं।

किशमिश में कई तरह के ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं। अगर इसे बाजार से खरीदें तो ये काफी महंगी मिलती है, पर अगर आप इसे घर पर बनाएंगे तो आपका काफी पैसा बच जाएगा। आज के लेख में हम आपको घर पर आसान तरीके से किशमिश बनाना बताएंगे। ताकि आप टेस्टी किशमिश को कम पैसे में तैयार कर सकें।

किशमिश बनाने के लिए जरूरी सामान

  • एक किलो अंगूर
  • स्टीमर

विधि

  • अगर आप घर पर किशमिश बनाना चाह रहे हैं तो सबसे पहले एक किलो अंगूर लेकर इसे अच्छे से धो लें। अच्छे से धोने के बाद इसकी डंडी निकाल कर अलग कर दें। वरना इसका टेस्ट खराब हो सकता है। अगर आपके पास इडली स्टीमर है तब तो काफी अच्छा वरना सादा भगोने को स्टीमर की तरह इस्तेमाल करें।
  • स्टीमर में उसके साइज के हिसाब से पानी भर दें। स्टीमर की ट्रे में अंगूरों को भर कर गैस पर चढ़ा दें। तकरीबन बीस मिनट बाद गैस बंद करके स्टीमर को खोलने पर आपको अंगूरों का रंग पीला दिखने लगेगा। रंग बदलने के बाद इसे निकाल कर सूती चादर पर डालकर ऐसी जगह फैला दें, जहां धूप आती हो। दो तीन दिनों तक इसे ऐसे ही सूखने दें।
  • निर्धारित समय के बाद आप देखेंगे कि अंगूर सिकुड़ने लगेंगे। सुखाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये अलग-अलग रहे। वरना इसके स्वाद पर प्रभाव पड़ सकता है। तीसरे दिन आप इसे पंखे के नीचे सुखाने के लिए रखें। बस अब आपकी किशमिश तैयार है। इसे एक एयर टाइट डिब्बे में रखकर आप साल भर इस्तेमाल कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group