Tuesday, March 11, 2025
Homeदुनिया25 साल के युवक को जिंदा निगल गया 23 फीट का सांप,...

25 साल के युवक को जिंदा निगल गया 23 फीट का सांप, खौफनाक तस्वीरें वायरल

इंडोनेशिया: किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगेगा जब आप इस खबर को पढ़ेंगे। दुनिया में कई प्रजाति के सांप मौजूद हैं। छोटे सांप अपने जहर से लोगों को मार डालते हैं जबकि जो सांप बड़े होते हैं वो अपने शिकार को लपेटकर उसकी हड्डियां तोड़कर निगल जाते हैं। जंगलों में रहने वाले अजगर अक्सर छोटे जानवरों को अपना निवाला बना लेते हैं।  लेकिन अब इंसान ने जंगल काटकर उसमें ही अपना बसेरा बनाना शुरू कर दिया है।  ऐसे में अब विशालकाय सांप इंसानों के नजदीक तक पहुंच जाते हैं।  इस कारण ही अजगर द्वारा इंसानों पर हमले के मामले भी बढ़ गए हैं।  इंडोनेशिया में रहने वाले एक शख्स को विशालकाय अजगर ने जिंदा निगल लिया था। उसकी लाश जिस हाल में मिली थी, उसने लोगों को हैरान कर दिया है।

Untitled 10 1

सोशल मीडिया पर एक शख्स को अजगर द्वारा निगले जाने की न्यूज ने लोगों को हैरान कर दिया था। 23 फ़ीट के अजगर ने एक शख्स को दिन के उजाले में ही निगल लिया था। जब उसकी खोज शुरू की गई, तब उसके दोस्तों ने एक विशाल अजगर को देखा। उसका पेट काफी ज्यादा फूला हुआ नजर आया। आनन-फानन में लोगों ने अजगर को पकड़ कर उसका पेट फाड़ दिया। अंदर से किसान की लाश जिस हाल में मिली उसने लोगों को हैरान कर दिया।

सात मीटर के सांप का काटा था पेट

मामला इंडोनेशिया का है। अकबर नाम के शख्स को वेस्ट सुलावेसी में आखिरी बार देखा गया था। वो काम के सिलसिले में जंगल गया था। जब काफी देर बाद तक उसके साथियों ने उसे नहीं देखा तब उसकी तलाश शुरू हुई। काफी देर बाद रात के दस बजे लोगों की नजर एक विशाल सांप पर पड़ी। उसका पेट देखने के बाद लोगों को शक हुआ कि कहीं सांप ने अजगर को निगल तो नहीं लिया। इस कारण ही उन्होंने सांप का पेट फाड़ने का फैसला किया।

अजगर ने अकबर को जूते समेत निगल लिया था

लोगों ने एक बड़े से हंटिंग नाइफ से अजगर का पेट काटा। इसके बाद जो नजारा लोगों को देखने के उसने सबके होश उड़ा दिए। अंदर 25 साल के अकबर की बॉडी कपड़े सहित निकली। इतना ही नहीं, अजगर ने अकबर को जूते समेत ही निगल लिया था। लोगों ने तुरंत उसे बाहर खींचा और उसकी तस्वीरें लेने लगे। अकबर की बीवी मुनु को भी इस बारे में इन तस्वीरों के जरिये ही चला। सोशल मीडिया ये खौफनाक तस्वीरें वायरल हो रही है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group