Sunday, September 24, 2023
Homeवायरल विडियोमहिला ने एलियन जैसी शक्ल के बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर्स के...

महिला ने एलियन जैसी शक्ल के बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर्स के उड़ गए होश! देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो: मातृ एवं शिशु चिकित्सा यूनिट में महिला ने अजीबो-गरीब शक्ल-सूरत वाले बच्चे को जन्म दिया तो खलबली मच गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के चेहरे से लेकर उसका पूरा शरीर सफेद पड़ चुका है। ऐसा लग रहा है जैसे उसकी स्किन सीमेंट से बनी हो। बच्चे के शरीर पर कई सारे क्रैक्स भी नजर आ रहे हैं। एलियन’ जैसा दिखने वाला बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक, जेनेटिक समस्या की वजह से नवजात का शरीर विकसित नहीं हो सका।

मां के लिए उसका बच्चा सबसे खूबसूरत होता है। ये खूबसूरती मां की आंखों से उसके दिल में उतर जाती है। जिस बच्चे को बिना देखे, बिना छुए नौ महीने तक गर्भ में पाला, उसे अपनी गोद में लेने का अहसास ही खूबसूरत होता है। लेकिन कई बार भगवान को मां की खुशियों पर पाबंदियां लगा देने का मन करता है। तभी तो ऐसे कुछ बच्चों का जन्म होता है, जो बर्थ डिफेक्ट का शिकार होते हैं। यानी गर्भ में ही उनमें विकार आ जाता है। ऐसे ही एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा देखने को मिल रहा है, जो इतने अजीबोगरीब बर्थ डिफेक्ट के साथ पैदा हुआ है कि उसको देखने के बाद मां का दिल भी धक से रह गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के चेहरे से लेकर उसका पूरा शरीर सफेद पड़ चुका है। ऐसा लग रहा है जैसे उसकी स्किन सीमेंट से बनी हो। बच्चे के शरीर पर कई सारे क्रैक्स भी नजर आ रहे हैं। उसकी आंखें और मुंह लाल हैं. जबकि पूरा शरीर सफेद सीमेंट से ढका हुआ नजर आ रहा है।

आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित

बच्चा एकदम एलियन जैसा लग रहा है। वो न तो अपना मुंह पूरी तरह से बंद कर पा रहा है और ना ही अपनी आंखें खोल पा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं। सभी लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर बच्चे के साथ हुआ क्या है। दरअसल बच्चे को Harlequin ichthyosis नाम की एक आनुवंशिक बीमारी है। ये बीमारी स्किन को बुरी तरह से प्रभावित करती है।

हार्लेक्विन इचिथोसिस बीमारी का नहीं है कोई इलाज

हार्लेक्विन इचिथोसिस से पीड़ित बच्चे समय से पहले पैदा होते देखे जाते हैं। इनके शरीर के ज्यादातर हिस्सा मोटी और सख्त त्वचा से ढका होता है, जिनमें दरारें देखने को मिलती है। सबसे चौंकाने और हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है। वीडियो में दिख रहे बच्चे को भी यही आनुवंशिक बीमारी है। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।लोगों ने बच्चे के लिए प्रार्थना की। साथ ही इसकी मां को हिम्मत रखने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments