Saturday, February 8, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशमहू के नेऊगुराडिया में दो पक्षों में विवाद, पथराव में 10 घायल

महू के नेऊगुराडिया में दो पक्षों में विवाद, पथराव में 10 घायल

महू तहसील के महू कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेऊगुराडिया गांव में सोमवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गाया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके साथ पथराव भी हुआ। इसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मध्यभारत अस्पताल पहुंचाया गया।

गलतफहमी की वजह से हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महू कोतवाली थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि गांव में कुछ लोग खड़े हो कर बातचीत कर रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोग कार्यक्रम से आए और वहां से गुजरने लगे। वहां पहले से मौजूद लोग आपस में गाली दे कर बात कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों को लगा कि उन्हें गाली दे रहे हैं।

मारपीट के बाद जमकर चला लाठी-पत्थर

इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लोग आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान लाठी व अन्य वस्तुओं से भी मारपीट हुई है। दौरान वहां ईंटो का ढेर लगा हुआ था और वह भी फेंकने लगे। घटना में दोनों पक्षों से 5-5 लोग घायल हुए। जिनका उपचार देर रात मध्यभारत अस्पताल में किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत ले कर प्रकरण दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group