Do Not Eat These Things With Curd: गर्मी के मौसम में लोग पेट को ठंडा रखने के लिए दही का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को यह पता नहीं होता कि दही किसके साथ खाना चाहिए और किसके साथ नहीं, आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि दही किसके साथ खाना चाहिए और किसके साथ नहीं।
दही को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पाचन में सुधार करता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भी होते हैं। ज्यादा दही खाने से आपके शरीर में गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए दही के साथ कभी भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
दही के बिना भारतीय खाना अधूरा सा लगता है। दही से परांठे, मीठी लस्सी, रायता आदि बनाए जाते हैं। डेयरी उत्पाद स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन डेयरी उत्पाद और कुछ खाद्य पदार्थ बिल्कुल असंगत होते हैं। अगर आप इन्हें एक साथ खाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए किसी जहर से कम नहीं है। जैसे मछली, आम और प्याज के साथ दही कभी नहीं खाना चाहिए।
दही के साथ ना खाएं ये फल-
आम और दही: गर्मियों में लोग ताजी दही के साथ आम काटकर मिलाकर खाते हैं। ये हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। आम एक मौसमी फल है जो गर्मियों मिलता है। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन और आयरन होता है। इसे दही के साथ मिलाया जाता है, तो यह शरीर में ठंड और गर्मी का बैलेंस बिगाड़ कर सकता है, जिससे स्किन से संबंधित दिक्कतें और शरीर में टॉक्सिन का फ्लो बढ़ सकता है। दही को आम के साथ में खाने से शरीर में असंतुलन पैदा होता है। जिससे स्किन पर चकत्ते, मुंहासे और दूसरे तरह कि स्किन संबंधित दिक्कतें शुरू होती हैं।
दही के साथ दूध न खाएं-
दूध और दही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, इसलिए इन दोनों को मिलाने से एसिडिटी, ब्लोटिंग और हार्टबर्न भी हो सकता है। जब भी इन दोनों को साथ खाया जाता है तो आपने ध्यान दिया होगा कि पेट खराब होना, एसिडिटी, सूजन और गैस जैसे पाचन संबंधी दिक्कतें शुरू होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूध भारी होता है, जबकि दही हल्का और पचने में आसान होता है।
दही के साथ प्याज न खाएं
जब दही और प्याज एक साथ खाया जाता है तो ये एलर्जी, गैस, एसिडिटी और यहां तक कि उल्टी का कारण भी बनता है। कारण यह है कि दही में ठंडक होती है, जबकि प्याज गर्म होती है।
दही के साथ न खाएं ऑयली खाना:ऑयली खाने के साथ दही ठीक से कभी भी नहीं पचता है। आपको दिनभर आलस महसूस होगा।
मछली और दही एक साथ न खाएं-
दही के साथ मछली इसलिए नहीं खाना चाहिए क्योंकि मछली में होता है काफी ज्यादा प्रोटीन और दही में भी होता है प्रोटीन। एक साथ इतनी ज्यादा प्रोटीन पचाने में शरीर को काफी ज्यादा दिक्कत होती है।
उड़द की दाल और दही
दही के साथ उड़द की दाल खाने से अधिक पेट में गैस बनती है और पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है जो पेट में असहज लगातार समस्याएं उत्पन्न करता है। इससे आपको गैस, तेज दर्द या एसिडिटी हो सकती है।