Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलदीपावली पर अपने घर को दें नया लुक, सजाएं इन चीजों से

दीपावली पर अपने घर को दें नया लुक, सजाएं इन चीजों से

Diwali Home Decoration Ideas 2023: दीपावली के त्योहार में रोशनी, फूल, बंदनवार और रंग-बिरंगी लाइट्स का खास महत्व है। दीपावली की सजावट घर के बाहर से लेकर अंदर तक लोग सजाते है। दीपावली को लोग दीपों का त्योहार कहते है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस आए थे। दीपावली का त्योहार को लोग काफी धूमधाम से मनाते है। दीपावली आने से पहले ही लोग अपने घर की साफ सफाई करना शुरू कर देते है। ऐसे में इस दीपावली आप अपने घर को साफ करने के साथ घर को सजा भी सकते हैं। अगर आप आपना घर सजाना चाहते है तो आर्टिफिशियल लाइट वाले फूल का इस्तेमाल कर अपने घर को सजा सकते हैं। बता दें कि लाइट वाले फूल देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसे आप अपने घर के दरवाजों पर लगा सकते हैं। अगर आप जानना चाहते की दिवाली पर घर को कैसे सजाएं और उसे नया रूप कैसे दे, तो ये तरीके अपनाएँ-

दीयों व लालटेन

दिवाली एक ऐसा त्यौहार हैं जो हर घर, हर कमरे को रोशन कर देने वाला त्यौहार होता हैं। अब जब आपने अपने आँगन और चारदीवारी को दीयों व लालटेन की सहायता से रोशन कर लिया हैं तो घर के कमरे कैसे अछूते रह सकते हैं। दीये के साथ-साथ अगर घर के आँगन या चारदीवारी में एक सुंदर सी दिखने वाली लालटेन भी लटका दी जाये तो ये आने-जाने वालों का मन मोह लेती हैं।

आप अपने कमरे की दीवारों पर चमकीले रंग की पेंटिंग लगा सकते हैं। नए पर्दे और कुशन निश्चित रूप से आपके घर में फेस्टिव लुक देंगे। प्रवेश द्वार, मंदिर और मेहराब को सजाने के लिए आप घंटियों और शीशों से अलंकृत तोरणों का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने कमरे को एक दिलचस्प प्रभाव देने के लिए विभिन्न आकारों के दीयों और घंटियों को अलग-अलग ऊंचाइयों पर लटका सकते हैं और रख सकते हैं।

दीये और मोमबत्तियां से

दीपावली की मुख्य रूप से सजावटी दीये और मोमबत्तियों से लोग घर को सजाते है। आप किसी दुकान से सजावटी दीये और मोमबत्तियां खरीद सकते हैं या उन्हें अपने घर पर बना सकते हैं। बस उन्हें अपनी बालकनी या छत पर, या अपने मुख्य द्वार के सामने रखें। आपके लिविंग रूम में फ्लोटिंग मोमबत्तियों और दीयों से भरा एक कांच का कटोरा भी अच्छा लगेगा।

फूलों से

अपने पसंदीदा फूल लें और उनकी एक माला बनाएं। इस माला को घर के प्रवेश द्वार पर या सीढ़ी के हैंडल या सीढ़ी की रेलिंग पर सजाएं। आप अपने घर की साज-सज्जा में चार चांद लगाने के लिए इन मालाओं के साथ स्ट्रिंग लाइट्स लगा सकती हैं। आप गुलाब की पंखुड़ियों को पानी से भरे कांच के कटोरे में भी रख सकते हैं और इसे लिविंग रूम टेबल या डाइनिंग टेबल पर रख सकते हैं।

दीपावली में 3डी रंगोली बनाये

दीपावली के लिए सामान्य रंगोली थीम पवित्र प्रतीक हैं जैसे ॐ, स्वास्तिक, मंगल कलश, आदि। लेकिन आप अपनी पंसद की 3डी रंगोली भी बना सकते है जो काफी सुंदर लगेंगी। रंगोली के केंद्र में एक जला हुआ दीया रख सकते हैं। रंगोली की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप फूलों की पत्तियों और पंखुड़ियों का भी उपयोग कर सकते हैं।

शीशे की बॉटल में सजावटी लाइट्स

आप बड़े पेड़ों को स्ट्रिंग लाइट से सजाकर अपने बगीचे को सजा सकते हैं। आप अपनी बाहरी दीवारों और पिलर को फूलों और हल्के तारों से भी सजा सकते हैं। ये मेरा दिवाली पर घर की सजावट करने का पसंदीदा तरीका है।

कांच के बाउल से

घर की सजावट के लिए आप कांच की बाउल को भी सजा सकते हैं। इसके लिए आप कांच के बाउल में पानी दें। अब गुलाब और गेंदे के फूलों की पत्तियां डालकर फ्लोटिंग कैंडल जला सकते हैं। आप इस क्राफ्ट को सेंटर टेबल या घर के किसी कोने में रख सकते हैं। इससे आपके घर में खूबसूरती के चार चांद लग जाएंगे। साथ ही यह देखने में काफी खूबसूरत लगता है।

स्ट्रिंग लाइट्स

आप अपने घर में स्ट्रिंग लाइट्स भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो एक दिन के लिए लिविंग रूम में एक लंबा मिरर रख दें और इस पर स्ट्रिंग लाइट्स लगा दें। इससे आपका पूरा घर चमक उठेगा। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता हैं। पर्दों पर भी स्ट्रिंग लाइट्स लपेट सकते हैं।

टास्क लाइटिंग

यह किसी खास काम से जुड़ी जगहों पर लगाई जाती है। जैसे किचन काउंटर पर काउंटर लाइट्स, डाइनिंग टेबल या बार काउंटर पर पेंडेंट लाइट्स, स्टडी टेबल पर टेबल लैंप या फ्लोर लैंप आदि। टास्क लाइटिंग देखने में काफी खूबसूरत होती हैं। आप इसे दिवाली के समय घर की सजावट करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments