Wednesday, October 4, 2023
Homeलाइफस्टाइलसावन में नहीं खा पा रहे नॉनवेज, तो विटामिन बी12 करे यहाँ...

सावन में नहीं खा पा रहे नॉनवेज, तो विटामिन बी12 करे यहाँ से हासिल

Vitamin B12: सावन का महीना हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। इस माह में मांस, अंडे और मछली जैसे नॉन वेज फूड्स खाने की मनाही होती है। खानपान में अक्सर ही उन चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है जो सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार होती हैं। शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते रहना बेहद जरूरी भी होता है। मांसाहारी भोजन को विटामिन बी12 का रिच सोर्स माना जाता है। विटामिन-बी12 ऐसा ही एक पोषक तत्व है, जो शरीर के लिए सही तरह से फंक्शन करने के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन-बी12 दिमाग और नर्व सेल्स के विकास और फंक्शन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर सावनभर इन चीजों को नहीं खाएंगे तो इस अहम न्यूट्रिएंट की कमी हो सकती है। शरीर में इसकी कमी से एनर्जी की कमी, थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। आमतौर पर यह विटामिन अंडों, चिकन और मीट में पाया जाता है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं या फिर सावन की वजह से नॉनवेज नहीं खा रहे हैं, तो इन फूड आइटम्स से इसकी पूर्ति कर सकते हैं…….

ब्रोकोली

हरी सब्जियों में ब्रोकोली को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, आप इसके जरिए न सिर्फ विटामिन बी12 की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, साथ ही खून में हीमोग्लोबिन की कमी भी पूरी हो जाती है।

ओट्स

कई लोगों को सुबह नाश्ते में ओट्स खाना पसंद है, इसे वेट लॉस फूड्स के तौर पर भी देखा जाता है, लेकिन हर कोई इस बात से वाकिफ नहीं है कि इसकी मदद से विटामिन बी12 न्यूट्रिएंट भी हासिल किया जा सकता है।

दूध

इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि दूध और इससे बनी चीजें किसी कंप्लीट फूड से कम नहीं होती, क्योंकि इसमें तकरीबन हर तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही विटामिन बी12 होता है।

मशरूम

मशरूम भले ही एक महंगा फूड है, लेकिन सेहत के लिए लिहाज से बेहतरीन माना जाता है। इसमें विटामिन बी12 के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भी मिलता है।

सोयाबीन

सोयाबीन के जरिए आमतौर पर प्रोटीन की जरूरतों को पूरा किया जाता है, लेकिन अगर आप विटामिन बी12 का शाकाहारी विकल्प तलाश कर रहे हैं, तो ये फूड आपके लिए काफी काम आ सकता है।

न्यूट्रिशनल यीस्ट

न्यूट्रिशनल यीस्ट वेजिटेरियन्स और वीगन के बीच काफी लोकप्रिय है। विटामिन बी 12 का अच्छा सोर्स होने के साथ ही यह आपके खाने का स्वाद भी बढ़ाता है।

दही

दही प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ यह विटामिन बी12 का भी अच्छा स्रोत होता है।

नोरी

नोरी, जिसे पर्पल लेवर भी कहा जाता है, भी विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है। यह एक तरह का समुद्री शैवाल है, जो आमतौर पर एशियाई देशों में खाया जाता है।

चुकुंदर

विटामिन बी12 से भरपूर चुकुंदर खानपान का हिस्सा बनाए जा सकते हैं। इनमें विटामिन बी12 के साथ ही आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है।

छोले

जो लोग चिकन या अंडे नहीं खाते हैं वे अपनी डाइट में छोले शामिल कर सकते हैं। छोले विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments