Human Body Facts: किसी मशीन से कम नहीं है आदमी, जानिए हमारे शरीर से जुड़ी ये चौंका देने वाली बातें

0
399

Human Body Facts: दुनियाभर में साइंस से जुड़ी ऐसी बहुत सी बातें है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते है। आज हम आपको, आपके ही शरीर से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं, जिसे शायद आप भी नहीं जानते होंगे।

इंसानी शरीर किसी मशीन से कम नहीं है। इस मशीन को सुचारू रूप से चलने में मदद करते हैं। पर दुख इस बात का है कि इंसान अपने ही शरीर की देखभाल नहीं करता। सिगरेट, तंबाकू, शराब, दूषित खाना खा कर हम इस मशीन को जल्द से जल्द खराब करने पर लगे रहते हैं। आइए जानते है मानव शरीर से जुड़ी कुछ ऐसी हैरान कर देनी वाली बातें, जोकि कभी न कभी आपके काम भी आ सकती है।

मानव शरीर से जुड़ी कुछ बातें

  • झींकते समय हमारे नाक से निकलने वाली हवा की गति 166 से 300 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है जो एक बड़े तूफान की गति के बराबर होती है ।
  • जिनकी आंखे नीली होती है , वे दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते है । इंसान की आंख 576 मेगापिक्सल की होती है। इसे एक जगह फोकस करने में केवल 2 मिलीसेकंड का समय लगता है।
  • इंसान एक मिनट में 20 बार अपनी पलकें झपकाता है, यानी 1 साल में 1 करोड़ बार।
  • इंसान का कद एक उम्र के बाद बढ़ना बंद हो जाता है पर उसकी नाक और कान हमेशा बढ़ते रहते हैं।
  • नेक्टर स्लीप वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इंसान के शरीर में इतना फैट होता है कि उससे साबुन की 7 बट्टियां बन सकती हैं।
    अगर ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी जाए, तो इंसानी दिमाग 3 से 6 मिनट तक काम कर सकता है।
  • स्पेस में रहकर अंतरिक्ष यात्रियों की लंबाई 2 इंच तक ज्यादा बढ़ सकती ह।
  • इंसान की शुरुआती जिंदगी में उसके शरीर में करीब 300 हड्डियां होती हैं और बड़े होते-होते वो 206 हो जाती हैं।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटी आंत, जिसे छोटा समझा जाता है, असल में आपके कद से भी बड़ी है। छोटी आंत 23 फीट तक लंबी होती है।इंसान का कद सुबह के वक्त ज्यादा होता है और रात होते-होते उसमें कमी आ जाती है। कारण ये है कि सुबह के वक्त मांसपेशियां और रीढ़ की हड्डी सीधी तनी रहती है।
  • फिंगर प्रिंट की तरह इंसान की जीभ पर भी खास तरह के प्रिंट होते हैं जो सबसे अलग होते हैं।
  • पुरुषों की तुलना में महिलाओं की धड़कन ज्यादा तेज चलती है और इनकी तुलना में महिलाएं ज्यादा झपकी लेती है। महिलाओं में सूंघने की क्षमता भी पुरुषों से ज्यादा बेहतर होती है।
  • रोजाना शरीर के अंदर करीब 10 करोड़ कोशिकाएं मर जाती हैं लेकिन मरने के साथ-साथ शरीर में रोज 300 अरब कोशिकाओं का निर्माण भी होता है, जोकि पुरानी कोशिकाओं की जगह ले लेती है।
  • हर व्यक्ति सुबह नहा-धोकर साफ-सुथरा हो जाता है लेकिन क्या आप जानते है नहाने से भी आप साफ नहीं होते। आपका पूरा शरीर ही बैक्‍टीरिया से भरा हुआ। सिर्फ मुंह में ही इतने बैक्‍टीरिया होते हैं जितने की पूरे शरीर में नहीं होते। एक शोध के अनुसार मानव शरीर में कोशिकाओं से 10 गुना अधिक बैक्‍टीरिया होते हैं।
  • शरीर की लंबाई बढ़ने के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते है कि 30 की उम्र के बाद हर व्‍यक्ति की लंबाई आधे इंच कम हो जाती है। 60-70 की उम्र तक तो शरीर की लंबाई 4 से 5 इंच तक घट जाती है।