Wednesday, March 22, 2023
Homeमध्यप्रदेशलिफ्ट के बहाने बाइक चालक ने महिला से की छेड़छाड़

लिफ्ट के बहाने बाइक चालक ने महिला से की छेड़छाड़

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला एक व्यक्ति की चप्पल से पिटाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बिलोनी का रहने वाला एक युवक बाइक से नरवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पारागढ़ ग्राम के पास एक महिला ने उससे नरवर तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। परन्तु लिफ्ट के बहाने महिला को नरवर के बजाय चकरामपुर की ओर ले जाने लगा। महिला ने इसका विरोध किया। लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी, जिसके बाद महिला चलती बाइक से कूद गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई और बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी। नरवर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group