Saturday, July 27, 2024
Homeदेशब्रेकिंग- पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, 12 मजदूर घायल

ब्रेकिंग- पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, 12 मजदूर घायल

कवर्धा। कवर्धा जिला छत्‍तीसगढ़ से दर्दनाक खबर मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा में मजदूरों से भरा एक पिकअप पलट गया है, जिसमें सवार 18 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है।, वहीं 12 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर तेंदूपत्‍ता तोड़कर जंगल से वापस घर आ रहे थे। तभी रास्‍ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि मजदूरों की पिकअप तेज रफतार में अनियंत्रित होकर पलटी है। पिकअप पलटते ही चीख पुकार मच गई। घायलों को स्‍थानीय जिला अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर के मुताबिक मालवाहक वाहन में 30 लोगों को बैठाया गया था। माल वाहक वाहन में सभी मजदूर जंगल से तेंदूपत्‍ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments