Sunday, September 8, 2024
Homeखबरेंउज्जैन में श्रद्धालुओं को अब होटल में ही मिलेगी दर्शन संबंधी सभी...

उज्जैन में श्रद्धालुओं को अब होटल में ही मिलेगी दर्शन संबंधी सभी जानकारी, अब आसानी से होंगे महाकाल के दर्शन

उज्‍जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्‍जैन में अब भक्‍तों को आसानी से अपने आराध्‍य देव के दर्शन हो सकेंगे। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं को होटल में ही दर्शन, आरती संबंधी सभी जानकारी होटल प्रबंधन द्वारा उपलब्‍ध कराई जाएगी। इससे संबंधित आदेश उज्‍जैन कलेक्‍टर ने जारी कर दिए हैं। जिसके तहत श्रद्धालुओं को अब होटल में भी आरती और दर्शन व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इस संबंध में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने होटल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी होटल में नगर निगम के माध्यम से समय-सीमा में फायर सुरक्षा ऑडिट कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत होटल में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। होटल परिसर में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था रहे, ताकि लोगों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी न हो। साथ ही यातायात बाधित होने की समस्या भी न बनें।

बेहतर व्‍यवस्‍था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश, सभी जानकारी रजिस्‍टर में लिखी जाए

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकाल की नगरी में भी होटल संचालकों द्वारा अपने होटल में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। कोई भी लापरवाही प्रशासन बर्दाश्‍त नहीं करेगा। होटल संचालकों से कहा गया है कि होटल्स में आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी व्यवस्थित रजिस्टर में लिखी जाए। होटल्स में सीसीटीवी कैमरे डीवीआर के साथ लगाए जाएं, जिसमें होटल परिसर में आने-जाने वाले लोग स्पष्ट रूप से दिखाई दें। उन्होंने आगे कहा कि महाकालेश्वर मन्दिर की आरती और दर्शन व्यवस्था की व्यवस्थित जानकारी होटल्स के रिसेप्शन काउंटर में एक निर्धारित आकार में प्रदर्शित कराएं! साथ ही महाकाल मन्दिर के हेल्प लाइन नम्बर 0734-2551295 को भी डिस्प्ले किया जाएगा। होटल्स की रेटलिस्ट भी व्यवस्थित चस्पा की जाए, जिसमें किसी प्रकार की विसंगतियां न हों।

थाना प्रभार को दें विदेशी पर्यटकों की जानकारी

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि वो विदेशी पर्यटकों की जानकारी सीधे थाना प्रभारी को देनी होगी। इसके अलावा दो हफ्ते से अधिक समय तक होटल में रुकने वाले लोगों की जानकारी भी मुहैया कराए। जिन होमस्टे और गेस्ट हाउस संचालकों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें भी रजिस्ट्रेशन करने का अल्टीमेटम दिया गया है। होमस्‍टे और गेस्‍ट हाउस संचालकों को भी नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group