Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- मध्‍य प्रदेश में हम आधी सीटें जीत...

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- मध्‍य प्रदेश में हम आधी सीटें जीत रहे हैं, बीजेपी के 400 पार का दावा मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा

भोपाल। भ्रष्‍टाचारी सरकार को इस बार लोकसभा चुनावों में जनता सबक सिखाएगी। भारतीय जनता पार्टी के दावों की पोल खूल गई है। जनता जान चुकी है कि बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है और झूठ का प्रचार-प्रसार करती है। हकीकत में महंगाई के अलावा जनता को भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया है। युवा बेरोजगार घूम रहा है। किसान परेशान हैं और यह कहते हैं हम प्रदेश में सभी सीटें जीत रहे हैं। यह बात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कही। उन्‍होंने कहा कि हम बीजेपी की तरह पूरी सीटें जीतने का दावा नहीं करते पर हां, मध्‍य प्रदेश में आधी सीटें जीत रहे हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि भाजपा के 400 पार के दावे की हवा निकल चुकी है। भाजपा नेताओं ने भी इस जुमले से कन्नी काटना शुरू कर दी है। उमंग सिंघार ने कहा, जिस पार्टी का आधार 40 पार्टियों के गठबंधन पर टिका हो, उसके 400 पार के दावे सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पा रही है। नर्सिंग घोटाले से लेकर किसानों की समस्याएं और लाड़ली बहना के नाम पर किए जाने वाले छलावे पर अब कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरेगी। सिंघार ने कहा कि इन सारे मुद्दों को इस बार विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा।

झूठ से ऊब चुकी है जनता

उन्होंने कहा कि अब जनता झूठ से ऊब चुकी है और चार जून को फैसला सामने आ जाएगा। सिंघार ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने प्रदेश की आधी सीटों पर कांग्रेस का झंडा लहराने का दावा किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा नेता अपने बयान जाल में खुद ही घिरे हुए हैं। बड़बोलेपन में 400 पार का दावा उछाल चुके भाजपा नेता अब बैकफुट पर हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकार करना शुरू कर दिया है। हार की गर्त से बचने भाजपा ने साम, दाम, दंड, भेद सारे हथकंडे अपनाए लेकिन पब्लिक अपना फैसला सुना चुकी। अब बस एपान होने का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments