Tuesday, February 4, 2025
Homeराज्‍यराजस्‍थानजागरण कार्यक्रम में भजन कीर्तन और डीजे बंद कराने पर बवाल, मचा...

जागरण कार्यक्रम में भजन कीर्तन और डीजे बंद कराने पर बवाल, मचा चाकूबाजी से हड़कंप

राजस्थान: राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर आई है। यहां एक मंदिर में जागरण कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया। चाकूबाजी की इस वारदात को करणी विहार इलाके में अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात शरद पूर्णिमा पर कुछ लोग खीर बांट रहे थे। मंदिर में भजन कीर्तन चल रहा था। इसका एक व्यक्ति ने विरोध किया। कहा- कीर्तन बंद करो। इस पर झगड़ा शुरू हो गया। उस व्यक्ति का बेटा भी वहां आ गया। फिर पिता-पुत्र ने चाकूबाजी शुरू कर दी। हमले में 8 लोग घायल हो गए। इन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, इस घटना की खबर फैलते ही कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। मंदिर के आस-पास रहने वाले लोग इस शोर से परेशान हो गए।

आरोपी पुलिस हिरासत में

नसीब और उसके बेटे ने मंदिर में मौजूद लोगों पर फिर से चाकू से हमला कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए। डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में हैं। उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या कहा घायलों ने?

घायलों ने बताया- हम मंदिर में बैठकर भजन-कीर्तन कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने हमें ऐसा करने से रोका। इस बात पर हमारी उससे बहस हुई। लेकिन वह गुस्से में चाकू लेकर आ गया। उसके साथ उसका बेटा भी था। दोनों ने चाकू से हम पर हमला करना शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group