Friday, September 20, 2024
Homeराज्‍यराजस्‍थानबच्चों से लगवाए राष्ट्रविरोधी नारे, गुस्साए लोगों ने मौलाना को पीटा

बच्चों से लगवाए राष्ट्रविरोधी नारे, गुस्साए लोगों ने मौलाना को पीटा

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में मांडलगढ़ थनात क्षेत्र के महुआ गांव में बीती देर रात समुदाय विशेष के मौलाना ने बच्चों से राष्ट्र विरोधी नारे लगवाए। लोगों ने जब ये विवादित नारे सुने तो मौलाना की पिटाई कर दी। इधर, आक्रोशित लोगों ने केबिनों में आग लगा दी।  घटना से गांव में माहौल गरमा गया।
जानकारी के अनुसार, यह मौलाना उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। लोगों को कहना है कि जब से ये महुआ गांव में आया है, तब से गांव का माहौल खराब किया हुआ है। बुधवार को मौलाना कुछ बच्चों को ट्रैक्टर से महुआ गांव की तरफ ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह बच्चों से राष्ट्र विरोधी नारे लगवा रहा था। महुआ में राष्ट्र विरोधी नारे लगने की जानकारी होने ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने मौलाना को पकड़ लिया और गांव की चौपाल पर ले आए। यहां पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस घटना के बाद गांव में माहौल गरमा गया। गुस्साए लोगों ने आगजनी की। इसके बाद पुलिस को घटना  की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group