Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशवाणी व चिराग तैराकी में ओवरऑल चैम्पियन

वाणी व चिराग तैराकी में ओवरऑल चैम्पियन

भोपाल। तैराकी प्रतियोगिता एक्रोबेट एक्वेटिक फेस्ट 2024 में वाणी जैन ने अलग-अलग ग्रुप-2, सीनियर्स एवं फिन स्विमिंग में भाग लेकर सर्वाधिक 10 स्वर्ण, 2 रजत सहित 12 पदक जीत कर गल्र्स ग्रुप में ओवरआल चैम्पयन रहीं, जबकि बॉयज ग्रुप में चिराग आहूजा ने ग्रुप-1 एवं फिन स्विमिंग में 4 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक सहित ओवरआल चैंपियनशिप जीती। ग्रुप चैंपियनशिप स्विंमिंग सीनियर मेन में जाज्वल्य नारद ने चार गोल्ड, सीनियर वीमेन नव्या सिंह ने चार गोल्ड स्वर्ण, ग्रुप-1 बालक में ईशान डोंगरे चार स्वर्ण पदक, ग्रुप-1 बालिका वर्ग में नव्या सिंह चार स्वर्ण पदक, ग्रुप-2 बालक वर्ग में व्योम खन्ना 3 स्वर्ण, 1 रजत, अर्थ जैन 3 स्वर्ण, 1 रजत जीते। वहीं ग्रुप-2 बालिका वर्ग में वाणी जैन चार स्वर्ण, ग्रुप-2 बालक वर्ग में विहान वर्मा 2 स्वर्ण, 2 रजत पदक जीते। जबकि ग्रुप-3 बालिका में मौली आहूजा 4 स्वर्ण, ग्रुप-4 बालक वर्ग में तेजस बाथम 2 स्वर्ण, 2 रजत पदक, ग्रुप-4 बालिका वर्ग में हिमांशी लीलनी चार स्वर्ण पदक जीते। एक्रोबेट स्पोट्र्स क्लब भोपाल द्वारा पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर भोपाल में एक्रोबेट एक्वेटिक फेस्ट 2024 तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 105 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया और शानदार तैराकी का प्रदर्शन किया। तैराकी प्रतियोगिता के पुरष्कार वितरण समारोह में पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर के संचालक डॉ संतोष कटियार, मप्र ट्रायथलॉन के कोच कप्तान मनोज कुमार झा, मास्टर तैराक डॉ विक्रम बाथम, डॉ केसी रैकवार, तैराकी कोच जोगिन्दर प्रसाद, प्रतीक कटियार द्वारा तैराकों को पुरष्कृत किया गया।

भोपाल में पहली बार आयोजित हुई फिन-स्विमिंग


तैराकी के नए प्रारूप फिनस्विंमिंग की प्रतियोगिता भोपाल में पहली बार आयोजित की गयी जिसमे खिलाडिय़ों द्वारा अति उत्साह दिखाया गया। फिन स्विमिंग बालक वर्ग में चिराग आहूजा तीन स्वर्ण, एक रजत पदक, वाणी जैन तीन स्वर्ण, एक रजत पदक अपने नाम किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments