Monday, December 11, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशमतदान का बदलता ट्रेंड : 34 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने अधिक...

मतदान का बदलता ट्रेंड : 34 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने अधिक मतदान किया, जिनमें 24 विंध्य क्षेत्र की सीटें

भोपाल। मध्यप्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी हो चुका है। प्रदेश में 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ है, हालांकि अभी यह आंकड़ा प्वाइंट में कुछ बढऩे की भी संभावना है। अभी तक के आंकड़ों को अंतिम आंकड़े मानकर राजनीतिक दल परिणाम का आंकलन करने में जुट गए हैं। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ही दल सत्ता में आने का दावा कर रहे हैं। लेकिन इस बाद विंध्य में मतदान का ट्रेंड बिल्कुल बदल गया है। विंध्य में इस बार महिलाओं ने बंपर मतदान किया है। मध्यप्रदेश की 34 विधानसभ सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। महिलाओं का अधिक मतदान होने पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल सत्ता में आने के लिए आश्वस्त हैं। भारतीय जनता पार्टी लाड़ली बहना योजना की वजह से महिलाओं के मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होना मान रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान योजना में 1500 रुपए प्रति माह देने के अपने वादे को महिलाओं का मत प्रतिशत की वजह मानकर सत्ता में काबिज होने का दावा कर रही है। हालांकि यह स्पष्ट तो तीन दिसंबर के दिन ही होगा जब मतों की गणना होगी।

66 साल में सबसे अधिक मतदान

मध्यप्रदेश का गठन होने के बाद से अब तक जितने भी विधानसभा या लोकसभा के चुनाव हुए हैं, इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। पहली बार महिलाओं का मत प्रतिशत 34 विधानसभा क्षेत्रों में अधिक हुआ है। हाल ही में हुए मप्र विधानसभा चुनाव के मतदान में 230 विधानसभा सीटों पर 77.15 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह पिछले 66 साल में सबसे अधिक है। साल 2018 में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।

महिला-पुरुषों के मतों में पिछले चुनाव जैसा ही अंतर

राजनीतिक विश्लेषकों और मतदान प्रतिशत का आंकड़े के अनुसार पिछले विधानसभा 2018 के चुनाव में भी महिला और पुरुषों के मतों में इसी तरह का अंतर था, जितना वर्ष 2023 के चुनाव में देखने में मिल रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में महिला-पुरुष के वोट में 1.95 प्रतिशत का अंतर था, जबकि इस बार 2.18 प्रतिशत का है। पिछले विधानसभा चुनाव में लगभी 50 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा, इस बार यह आंकड़ा 34 सीटों तक ही पहुंच सहा है। जिन विधानसभा सीटों में महिलाओं ने अधिक मतदान किया है, उनमें 24 सीटें विंध्य क्षेत्र की हैं।

विंध्य की 30 में 24 सीटों पर मतदान में महिलाएं आगे

विंध्य क्षेत्र में कुल 30 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 24 सीटों पर महिलाओं ने अधिक मतदान किया है। जिन 24 विधानसभा सीटों पर इस बार महिलाओं ने अधिक मतदान किया है, उनमें से 19 पर पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं। महाकौशल की 7 सीटें ऐसी हैं, जहां महिलाएं मतदान करने में आगे हैं। इसी तरह भोपाल की दक्षिण-पश्चिम में भी पुरुषों ने 58.61 प्रतिशत तो 59.66 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments