Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशDussehra: भोपाल में 250 जगह होगा रावण दहन, कोलार में 105 फीट...

Dussehra: भोपाल में 250 जगह होगा रावण दहन, कोलार में 105 फीट का पुतले के साथ जलेगी लंका

भोपाल: असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला विजयादशमी पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कभी शहर में एक ही स्थान, छोला पर रावण का दहन होता था, लेकिन इस बार शहर के दो दर्जन से अधिक बड़े मैदानों में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। भोपाल शहर के अलग – अलग कोनों में 250 से ज्यादा जगह रावण का दहन किया जायेगा। राजधानी भोपाल के कोलार में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रावण जलाया जायेगा। इसकी लम्बाई 105 फीट की होगी। शहर के अलग-अलग हिस्सों में 35 फीट से लेकर 105 फीट तक विजयादशमी के पर्व पर रावण का पुतला दहन किया जायेगा।

विजयादशमी पर दुर्लभ संयोग

शहर में ही करीब 250 जगह गली, मोहल्ले व कॉलोनियों में रावण दहन के लिए सडक़ किनारे चार फीट से लेकर 15 फीट तक के रावण बनकर बिक्री के लिए खड़े हैं। कारीगर बताते हैं कि इसके निर्माण की लागत 30 फीसदी तक बढ़ चुकी है। बाजार में 110 रुपए का आसाम का बांस 190 रुपए हो गया है। 500 रुपए से 50 हजार रुपए तक का रावण बिक्री के लिए रखा है। इनकी ऊंचाई चार फीट से लेकर 50 फीट तक है। 50 फीट का जो रावण पहले 25 हजार का था, वह आज 35 से 40 हजार रुपए तक पहुंच गया है।

इस वर्ष विजयादशमी पर तीन बेहद खास और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ये तीनों शुभ योग रवि, सुकर्मा और धृति हैं, जो इस दिन को महत्वशाली बना रहे हैं। इस योग में पूजा पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर असत्य पर सत्य को विजय दिलाई थी, इसलिए त्रेताकाल से आज तक इस दिन को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है।

अलग अलग जगह जलेंगे रावण

  • कोलार में हिन्दू उत्सव समिति द्वारा बंजारी मैदान में 105 फीट के रावण का दहन होगा। बता दें कि, उत्सव समिति द्वारा ये दशहरा का 20 वां साल है।
  • सलैया में हिन्दू धर्म समिति 71 फीट का रावण जलाएंगे साथ ही 51 – 51 फीट के कुम्भकरण और मेघनाथ भी जलाये जाएंगे। यहां समिति दूसरे साल यह कार्यक्रम क्र रही है।
  • बिट्टन मार्केट उत्सव समिति द्वारा इस बार 55 फीट का रावण जलाया जायेगा। पिछले साल रावण का कद 56 फीट था। समिति का कहना है कि हम हर साल रावण का कद एक फीट काम करते हैं। इस वर्ष 45वां दशहरा उत्सव होगा।
  • गोविंदपुरा में भेल दशहरा मैदान रावण 52 फीट होगा , वहीं कुम्भकरण और मेघनाथ 45-45 फीट के होंगे। उत्सव का यह 45वां साल होगा।
  • मिनाल स्पोर्ट्स मैदान में 51 फीट का और 41 – 41 फीट के कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले जलाये जाएंगे।
  • टीटी नगर के दशहरा मैदान में 51 फीट के रावण और 41 – 41 फ़ीट के मेघनाथ और कुम्भकरण जलेंगे। इसबार उत्सव का 45वां वर्ष है।
  • संत हिरदाराम नगर के दशहरा मैदान में 51 फीट के रावण , 41 – 41 फीट के कुम्भकरण और मेघनाथ को जलाया जायेगा।
  • विजय भूमि चोला में 51 फीट के रावण का दहन होगा। कुम्भकरण और मेघनाथ की लम्बाई 41-41 फीट होगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments