Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशReva : एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को...

Reva : एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली

Reva । शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में घर में घुसकर किशोरी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गया। बताया गया कि सोमवार शाम पांच बजे दुआरी का रहने वाला आदर्श पांडेय (24) स्कूटी से चाणक्यपुरी पहुंच कर एक घर में जाकर घुसा। जहां मौजूद किशोरी से उसने बहस की और गोली मार दी।गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी ​हालत गंभीर बनी हुई है। गोली किशोरी के कंधे पर लगी है। पूरा मामला एक तरफा प्यार का है। जिस स्कूटी से आरोपित मौके पर पहुंचा था वह उसे छोड़कर फरार हो गया था। घटना के तुरंत बाद एक अन्य किशोरी मौके पर पहुंची और स्कूटी लेकर वह भी फरार हो गई है।रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने कहा कि अज्ञात युवक ने एक किशोरी को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के विरुद्ध 307 का मामला पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group