Sunday, May 19, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 7 लोगों का शव बरामद,...

महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 7 लोगों का शव बरामद, एक लापता

रायगढ़। छत्तीसगढ़- ओडिशा सीमा से लगे झारसुगुड़ में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। जहां शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1 लापता है जिसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोग छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर करीब 70 लोग पत्‍थर सैनी मंदिर से दर्शन कर  नाव पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी एकाएक नाव पलट गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।  जो लोग लापता थे, उनके शव मिले हैं। वहीं एक अभी भी लापता है जिसकी तलाश जारी है।

CM नवीन ने जताया दुख

इस हादसे पर ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है। CM नवीन ने जिला प्रशासन को बचाए गए सभी लोगों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments