Friday, October 18, 2024
Homeवायरल विडियोViral Video: लड़की से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, लड़की ने डर के मारे...

Viral Video: लड़की से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, लड़की ने डर के मारे अटैची में बंद किया, जब खुला ताला तो घरवाले रह गए दंग…

Viral Video: प्यार में आदमी फ़ना हो जाता है। लेकिन एक लड़का प्यार के चक्कर में अटैची में बंद हो गया! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अटैची में ताला लगा रही है। चारों तरफ कपड़े और सामान बिखरा है। महिलाएं खड़ी हैं और एक युवक वीडियो बनाते हुए बोल रहा है – अटैची खोलो। बहस होती है। लड़की मना करती है। पर अंत में जो होता है वह देखकर इंटरनेट की जनता शॉक्ड रह जाती है। हालांकि, घटना कब और कहां की है फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हुई है।

क्या है वीडियो में?

Viral Video: लड़की से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, लड़की ने डर के मारे अटैची में बंद किया, जब खुला ताला तो घरवाले रह गए दंग…
जब खुला ताला तो घरवाले रह गए दंग…

यह वीडियो 1.18 मिनट का है, जिसमें लड़की स्टील की अटैची में ताला लगाती नजर आ रही है। वह पूरे दृश्य को फिल्मा रहे शख्स से पूछती कि वीडियो क्यों बना रहे हो? इस पर शख्स और वहां मौजूद अन्य महिलाएं चीखते हुए लड़की को बॉक्से का ताला खोलने के लिए कहते हैं। कुछ पल लड़की उनकी बातों को इग्नोर करती है। पर मजबूरन उसे ताला खोना पड़ता है। ताला खोलते ही बॉक्से से एक लड़का निकलता है, जो पसीने से तरबतर होता है। वीडियो बना रहा शख्स उसे मारने दौड़ता है। लड़की दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। झपटा-झपटी और लड़ाई के साथ इस क्लिप का अंत हो जाता है।

‘प्रेमिका ने प्रेमी को बक्से मे किया बंद…’

यह वीडियो X हैंडल @Viralvibes07 से पोस्ट किया गया, जिसे खबर लिखे जाने तक आठ हजार से अधिक व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। इस क्लिप को 17 अक्टूबर को पोस्ट करते हुए दावा किया गया – प्रेमिका ने प्रेमी को बक्से मे किया बंद…। डर के मारे अटैची में किया बंद देखे वीडियो

इस क्लिप को देखने के बाद तमाम यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर बोल रहे हैं कि इतने में फिक्स कैसे हो गया। एक यूजर ने लिखा – 2 चार मिनट और रखते तो लाश निकलती इसकी। वहीं एक यूजर बोल रहा है – ये तो लेटेस्ट न्यूज है भाई…

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group