मौसम विभाग का अलर्ट: झारखंड के 5 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना

0
126

जमशेदपुर।  झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 48 घंटों में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रदेश के 5 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
इस दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

इन 5 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 20  और 22 फरवरी को राज्य के दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा) में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंका के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, 21 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा। 23 फरवरी के बाद मौसम फिर सामान्य हो जाएगा। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज
शहर का मौसम बदल गया है। बुधवार को दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। इसके बाद आसमान में बादल छा गया और उसके कुछ ही देर के बाद शहर के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा शुरू हो गई। हालांकि, थोड़ी ही देर के बाद मौसम फिर सामान्य हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह से शहर में गर्मी का अहसास होने लगेगी। इस दौरान मौसमी मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। खासकर जिन लोगों का रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। वैसे लोगों को एलर्जी, सर्दी-खांसी, बुखार सहित अन्य बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है।