नई दिल्ली : आज 19 अगस्त 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही ह। डेटा के मुताबिक, दिल्ली ही नहीं देश के बाकी शहर जैसे मुंबई, लखनऊ और चेन्नई में भी गोल्ड की कीमत में गिरावट देखी जा रही है।
राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड करीब 430 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,900 रुपये पर आ गया ह। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 92,500 रुपये पर आ गया है।
जाने MCX पर क्या है गोल्ड के दाम?
वायदा बाजार पर भी सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही ह। MCX पर गोल्ड करीब 15 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 99386 रुपये पर ट्रेड कर रहा ह। वायदा बाजार एमसीएक्स पर 3 अक्टूबर 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम में आज कमी देखी जा रही है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने का दाम….
मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड आज सुबह 430 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,750 पर ट्रेड कर रहा है। साथ ही 22 कैरेट गोल्ड के दाम में भी आज गिरावट देखि गई है।
लखनऊ में सोने का दाम….
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दिल्ली की तरह गोल्ड के दाम में 430 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम का फर्क आ गया है।
चांदी के दाम में भी आई गिरावट….
एमसीएक्स पर चांदी के दाम में भी गिरावट देखी जा रही ह। 5 सितंबर 2025 को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रेक्ट वाला सिल्वर आज 113217 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।