अन्तर्राज्यीय गैंग के एक दर्जन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

0
7

अलीगढ़ । थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल की संयुक्त टीमों द्वारा शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने के नाम पर की गई ठगी के सम्बन्ध में आईटी.एक्ट से संबंधित धोखाधड़ कर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के एक दर्जन साइबर ठगों की गिरफ्तारी एवं वादी के खाते में 05 लाख 64 हजार रुपये वापस कराये गये हैं । दिनेश कुमार शर्मा पुत्र स्व0 दयानन्द शर्मा निवासी फ्लैट नं0 504 कावेरी टॉवर,स्वर्ण जंयती नगर,रामघाट रोड थाना क्वार्सी की तहरीर के आधार पर साइबर अपराधियों के खिलाफ आईटी.एक्ट थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत किया गया था, जिसमें साइबर अपराधियों  द्वारा वादी को व्हाटसएप के माध्यम से लिंक भेजकर ग्रुप में जोड़कर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर दो सौ प्रतिशत तक लाभ कमाने के नाम पर कुल 1,10,70,000 रुपए की धोखाधड़ी की गई थी।   साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर साइबर क्राइम पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर 64 हजार रुपये लीन/होल्ड कराये गये तथा उक्त अपराध के सफल अनावरण हेतु पांच टीमों का गठन किया गया तथा गठित टीमों द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये सर्जना सिंह, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार त्यागी थाना साइबर क्राइम द्वारा अभिसूचना संकलन करके विवेचना अमल में लायी गयी। विवेचनात्मक कार्यवाही से प्राप्त साक्ष्यों से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त घटना में संलिप्त मास्टरमाइंड के संबंध हाँगकाँग के ग्रुप से जुड़े हुए हैं जो इस तरह के भोले-भाले लोगों को म्यूचल बैंक अकाउंट खुलवाकर उनमें इंवेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं और रुपये ट्रांसफर कराकर खाताधारकों का साइबर स्लेवरी में दुरुपयोग करके उन्हें साइबर बंधक बनाकर उनसे रुपये विदेश/हाँगकाँग के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिये जाते हैं । थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में त्वरित कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी में संलिप्त संदिग्ध बैंक खातों को तत्काल फ्रीज़ कराया गया तथा साइबर ठगी के विभिन्न ग्रुपों में जोड़े गये लगभग पांच सौ लोगों को थाना साइबर पुलिस द्वारा व्यक्तिगत रुप से फोन कर जागरुक किया कि इन ग्रुप्स में पैसा इन्वेस्ट न करें इससे लगभग पांच सौ करोड का फ्रॉड होने से बचा तथा इन ग्रुप्स के साथ-साथ इस प्रकार के लगभग छह सौ व्हाट्सएप फ्रॉड ग्रुप्स को डिपार्टमेन्ट ऑफ टेलीकॉम के माध्यम से बन्द कराया गया। एसएसपी द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली टीमों को उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है । उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान निम्न अभियुक्त इस घटना में प्रकाश में आये जिन्हें गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार किये गये ठग
1.जगन्नाथ प्रधान पुत्र भगवान प्रधान निवासी बंकालिडी,बाडाबोरासिंगी गंगापुर जिला गंजम, उड़ीसा
2.देवाषीश प्रधान पुत्र पिताम्बर प्रधान निवासी बेलाबडी तुरुमु भंजानगर जिला गंजम, उड़ीसा
3.जितेन्द्र चौधरी पुत्र प्रभाकर चौधरी निवासी चुढियापल्ली अम्बापुआ थाना वैलगुन्ठ जिला गंजम उड़ीसा
4.रंकनिधि नायक पुत्र झरिया नायक निवासी  चुढियापल्ली अम्बापुआ गंजम थाना वैलगुन्ठ जिला गंजम, उड़ीसा
5.दुर्गेश कुमार गुप्ता पुत्र मिठाईलाल गुप्ता निवासी म0नं0 468 रुनान्दा गाँधी चौक भिलाई जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
6.सूरज सिंह पवॉर पुत्र गणेश सिंह पंवार निवासी मोहथरानवाल मार्ग वार्ड नं0 37 अजबपुर कालान देहरादून, उत्तराखण्ड
7.रविन्द्र सिंह राठौर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी फेज नं0 2 यमुनोत्री एन्कलेव चन्द्रभानी रोड अपोजिट वैष्णो माता मन्दिर रोवला कला मजरा देहरादून, उत्तराखण्ड
8.सुरेश कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी म0नं0 बी-105 प्रिन्सिस पार्क ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 86 ओल्ड फरीदाबाद, हरियाणा
9.नवनीत लहरी पुत्र सुनील कुमार निवासी नाडी रोड थाना सैफऊ जिला धौलपुर, राजस्थान
10.रिजवान पुत्र रियाजूद्दीन निवासी 151 मदीना मस्जिद वाली गली जिला बुलन्दशहर, उ0प्र0
11.आदित्यपाल पुत्र देवेश कुमार पाल निवासी म0नं0 69 साकेतपुरी मोहली रोड थाना हाईवे जिला मथुरा, उ0प्र0
12.आर्यन वत्स पुत्र लोकेश कुमार शर्मा निवासी म0नं0 700 गली नं0 15 दीपक विहार खोडा कालोनी थाना खोडई, गाजियाबाद हाल निवासी म0नं0 198 रोजजलालपुर गोल्डन वैली सोसायटी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर उ0प्र0
गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहासः- उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल,दिल्ली,उत्तर प्रदेश व केरल से कुल 13 शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज करायी गयी हैं ।