दक्षिण अफ्रीका ने किया अपना काम, अब भारत की बारी: विंडीज पर जीत से सेमीफाइनल पक्का; पाकिस्तान का समीकरण क्या?

0
6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। सेमीफाइनल के लिए दो टीमें तय हो चुकी हैं, लेकिन आखिरी दो टीमें तय होनी बाकी हैं। हालांकि, बाकी बचे दो सेमीफाइनल टिकट के लिए रोमांच चरम पर है। सुपर-8 के ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका ने और ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब सबकी निगाहें भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच पर टिकी हैं, जिनसे सेमीफाइनल की अंतिम तस्वीर तय होगी।

पहले सुपर-8 के दोनों ग्रुप की अंक तालिका देखें

सुपर 8, ग्रुप 1

टीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका (Q)22004+2.890
वेस्टइंडीज21102+1.791
भारत21102-0.100
जिम्बाब्वे (E)20200-4.475

सुपर 8, ग्रुप 2

टीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
इंग्लैंड (Q)22004+1.491
न्यूजीलैंड21013+3.050
पाकिस्तान20111-0.461
श्रीलंका (E)20200-2.800

भारत-वेस्टइंडीज नॉकआउट मुकाबला

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं, लेकिन राह अभी आसान नहीं है। सुपर-8 के आखिरी मैच में भारत का सामना वेस्टइंडीज से कोलकाता में होना है।इस मुकाबले की अहमियत साफ है, जो टीम जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अब ग्रुप-1 में नेट रन रेट का कोई मतलब नहीं रह गया है। दोनों टीमों के लिए हार का मतलब होगा टूर्नामेंट से बाहर होना होगा। यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं होगा। अब भारत के सामने सिर्फ जीत ही एकमात्र विकल्प है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन बनाए रखना टीम के लिए बेहद जरूरी होगा।

न्यूजीलैंड की दमदार वापसी, श्रीलंका बाहर

वहीं, दूसरे ग्रुप में समीकरण और भी दिलचस्प हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने कोलंबो में श्रीलंका को 61 रन से हराकर न सिर्फ टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, बल्कि अपना नेट रन रेट +3.050 तक पहुंचा लिया। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 107/8 पर सिमट गई और लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई। 2014 में खिताब जीतने के बाद से श्रीलंका की टीम अंतिम चार में जगह नहीं बना पाई है।न्यूजीलैंड की इस बड़ी जीत ने उन्हें सेमीफाइनल की रेस में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: तय करेगा किस्मत

अब असली फैसला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हरा देता है, तो वह पांच अंकों के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। न सिर्फ न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचेगा, बल्कि ग्रुप-2 में अंक तालिका पर शीर्ष स्थान पर भी रहेगा। इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई करेगी। उस स्थिति में पाकिस्तान का श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच औपचारिकता बनकर रह जाएगा।

पाकिस्तान के लिए क्या है पूरा समीकरण?

हालांकि, अगर इंग्लैंड जीतता है, तो न्यूजीलैंड तीन अंकों पर रुक जाएगा और पाकिस्तान के लिए दरवाजा खुल जाएगा। पाकिस्तान के पास फिलहाल सिर्फ एक अंक है। उसे अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराना ही होगा। जीत के बाद पाकिस्तान तीन अंकों तक पहुंचेगा। हालांकि, पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, इसमें नेट रन रेट का खेल होना तय है। मौजूदा अनुमान के मुताबिक, अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को 50 रन से हराता है, तो पाकिस्तान को लगभग 20 रन से जीत दर्ज करनी होगी (मान लें पहली पारी का स्कोर 170 के आसपास हो)। अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है, तो उसे लगभग 17.5 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा ताकि वह न्यूजीलैंड के नेट रन रेट से आगे निकल सके। जरा सी भी धीमी जीत उसे बाहर कर सकती है।

नेट रन रेट का गणित

न्यूजीलैंड का नेट रन रेट फिलहाल +3.050 है, जो काफी मजबूत स्थिति है। पाकिस्तान को न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत होगी। यही कारण है कि पाकिस्तान के लिए चुनौती दोगुनी हो गई है, उसे खुद भी शानदार प्रदर्शन करना है और इंग्लैंड से भी मदद की उम्मीद रखनी है। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत गई, तो सारे अगर मगर के खेल खत्म हो जाएंगे। फिर न्यूजीलैंड-इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी और पाकिस्तान की टीम विश्वकप से बाहर हो जाएगी।

पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन के समीकरण
(मान लें इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा देता है)

केस-1: यदि इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतता है

इंग्लैंड की
जीत का अंतर
(NZ के खिलाफ)
यदि पाकिस्तान
पहले बल्लेबाजी करे
(कितने रन से जीते)
यदि पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा करे
(कितने ओवर में जीते)
1 ओवर शेष
रहते जीत
61 रन13.5 ओवर
3 ओवर शेष
रहते जीत
46 रन15.1 ओवर
5 ओवर शेष
रहते जीत
28 रन16.5 ओवर
7 ओवर शेष
रहते जीत
9 रन19 ओवर

केस-2: यदि इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर जीतता है

इंग्लैंड की
जीत का अंतर
(NZ के खिलाफ)
यदि पाकिस्तान
पहले बल्लेबाजी करे
(कितने रन से जीते)
यदि पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा करे
(कितने ओवर में जीते)
1 रन
से जीत
68 रन13.3 ओवर
20 रन
से जीत
50 रन14.5 ओवर
40 रन
से जीत
30 रन16.4 ओवर
60 रन
से जीत
11 रन18.5 ओवर

किसके बीच हो सकता है सेमीफाइनल?

अगर भारत वेस्टइंडीज को हरा देता है तो वह ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगा। इस स्थिति में भारत का मुकाबला ग्रुप-2 की शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। अगर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को हरा देती है, तो भारत का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का सामना इंग्लैंड से होगा। अगर भारत वेस्टइंडीज को हरा देता है, वहीं दूसरी तरफ अगर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो फिर भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। फिर यह देखना होगा कि पाकिस्तान श्रीलंका के बीच मुकाबले का नतीजा क्या होता है और पाकिस्तान क्वालिफाई कर पाता है या नहीं। अगर पाकिस्तान नहीं क्वालिफाई कर पाया तो दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। अगर पाकिस्तान क्वालिफाई कर जाता है तो फिर दक्षिण अफ्रीका का सामना सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगा।

पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन के समीकरण
(मान लें इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा देता है)

केस-1: यदि इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतता है

इंग्लैंड की
जीत का अंतर
(NZ के खिलाफ)
यदि पाकिस्तान
पहले बल्लेबाजी
करे (कितने रन से जीते)
यदि पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा
करे (कितने ओवर में जीते)
1 ओवर शेष
रहते जीत
61 रन13.5 ओवर
3 ओवर शेष
रहते जीत
46 रन15.1 ओवर
5 ओवर शेष
रहते जीत
28 रन16.5 ओवर
7 ओवर शेष
रहते जीत
9 रन19 ओवर

केस-2: यदि इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर जीतता है

इंग्लैंड की
जीत का अंतर
(NZ के खिलाफ)
यदि पाकिस्तान
पहले बल्लेबाजी
करे (कितने रन से जीते)
यदि पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा
करे (कितने ओवर में जीते)
1 रन से जीत68 रन13.3 ओवर
20 रन से जीत50 रन14.5 ओवर
40 रन से जीत30 रन16.4 ओवर
60 रन से जीत11 रन18.5 ओवर

सिर्फ सेमीफाइनल की टीमें नहीं, वेन्यू भी तय होंगे

अगले दो-तीन सुपर-8 मैच सिर्फ सेमीफाइनल की टीमें नहीं, बल्कि वेन्यू भी तय करेंगे। आईसीसी ने कुछ शर्तें रखी थीं। आईसीसी ने एक सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में तय किया है और दूसरा सेमीफाइनल के वेन्यू का अब तक एलान नहीं हुआ है। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो वह अपना सेमीफाइनल मैच कोलंबो में खेलेगा। फिर अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है तो फाइनल भी कोलंबो में होगा। हालांकि, अगर पाकिस्तान बाहर होता है तो एक सेमीफाइनल वानखेडे़ और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। फिर फाइनल अहमदाबाद में होगा।

रोमांचक अंत की ओर बढ़ता टूर्नामेंट

इंग्लैंड की लगातार जीतों ने ग्रुप की तस्वीर साफ कर दी है, लेकिन श्रीलंका के बाहर होने से आखिरी सेमीफाइनल टिकट का फैसला बेहद रोमांचक हो गया है। भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला जहां सीधे सेमीफाइनल की राह तय करेगा, वहीं इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच पाकिस्तान की किस्मत लिखेगा। अब देखना यह है कि क्या भारत अपने मौके को भुनाएगा और क्या पाकिस्तान चमत्कार कर पाएगा।