इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया, T20I सीरीज के मैच देखने के लिए करनी होगी देर रात तक इंतजार

0
9

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में मिली अप्रत्याशित हार के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। आयरिश टीम से मिले जख्मों को भुलाकर टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ जीत का मरहम लगाना चाहेगी। नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी इस कप्तानी सफर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, ऐसे में वह अंग्रेजों को उनके घर में हराकर खुद को साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारत की यह पहली द्विपक्षीय सीरीज है। कप्तान अय्यर खुद आयरलैंड दौरे पर बल्ले से फ्लॉप रहे थे, जिसकी भरपाई वह इस आगामी सीरीज में करना चाहेंगे। पांच मैचों की यह रोमांचक टी20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के कुछ मैचों का समय देर रात का है, जो भारतीय क्रिकेट फैंस की नींद उड़ा सकता है।

दोनों टीमों का हालिया फॉर्म

भारतीय टीम व्हाइट-बॉल सीरीज के लंबे दौरे पर इंग्लैंड पहुँची है, जहाँ पांच टी20 मैचों के अलावा तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे। इतिहास में पहली बार भारत को आयरलैंड जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम के खिलाफ टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है। दूसरी तरफ, मेजबान इंग्लैंड की टीम भी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हारकर आई है। हालांकि वह रेड-बॉल क्रिकेट था, लेकिन घरेलू मैदान पर हार से उनका मनोबल भी गिरा है। ऐसे में भारतीय टीम के पास अंग्रेजों की इस कमजोरी का फायदा उठाकर वापसी करने का सुनहरा मौका है।

दोनों देशों की टी20 टीमें (स्क्वाड)

भारतीय स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड स्क्वाड:

हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, टॉम बैंटन, सैम करन, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, ल्यूक वुड, आदिल रशीद, सन्नी बेकर, जोश टंग, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल और समय

मुकाबलातारीखवेन्यू (मैदान)भारतीय समयानुसार
पहला T20I1 जुलाई 2026रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्ट-ले-स्ट्रीटरात 10:00 बजे
दूसरा T20I4 जुलाई 2026ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरशाम 07:00 बजे
तीसरा T20I7 जुलाई 2026ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघमरात 10:00 बजे
चौथा T20I9 जुलाई 2026काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टलरात 10:00 बजे
पांचवां T20I11 जुलाई 2026द रोज बाउल, साउथैम्प्टनशाम 07:00 बजे