भोपाल । भाजपा मतदाता सूची जांचने में जी-जान से जुट गई है लेकिन कांग्रेस ने इस बारे में अभी तक कोई अभियान शुरू नहीं किया है। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की यात्रा में व्यस्त होने का बहाना बनाते रहे और कुछ थकान उतारने की बात कह रहे हैं। पुनरीक्षण कार्यक्रम में मात्र 5 दिन बचे हैं लेकिन स्थिति को देखकर नहीं लगता कि कांग्रेस अब मतदाता सूची से संबंधित कोई अभियान शुरू कर सकती है।
भाजपा ने अपने सभी बूथ वार्ड और मंडल अध्यक्षों को मतदाता सूची जांचने में जुटा रखा है। इसके बाद मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को भी उनके पदाधिकारियों के माध्यम से मंडलों की जवाबदारी सौंप दी है। भाजपा कार्यालय से भी इस पर मॉनीटरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान हजारों की संख्या में फर्जी नाम हटाए गए हैं और इतने ही नाम जोड़े गए हैं जिनके नाम गलत तरीके से काट दिए गए थे। आंकड़ों का खुलासा अभी भाजपा नहीं कर रही है। उनका कहना है कि 9 तारीख तक कार्य पूरा हो जाएगा उसके बाद ही आंकड़े जारी किए जा सकेंगे।
भाजपा मतदाता सूची जांचने में जी-जान से जुटी
RELATED ARTICLES
Contact Us
Owner Name: