हाथरस। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का भव्य आगाज किया गया। पुरानी तहसील स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालक सिकंदराराऊ से एक विशाल स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने मुख्य अतिथि का फूल-माला एवं पटका पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस जागरूकता रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के साथ-साथ शिशु शिक्षा मंदिर, सिकंद्राराऊ पब्लिक स्कूल, सरनाम सिंह जूनियर हाई स्कूल आदि विद्यालयों के 600 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में शामिल बच्चे हाथों में शिक्षा की अलख जगाने वाली तख्तियां और नारे लिखी पट्टियां लिए हुए थे। बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे और एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा जैसे गगनभेदी नारे लगाकर स्थानीय निवासियों को अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का सरकारी स्कूलों में नामांकन अवश्य कराएं, जहां सरकार द्वारा मुफ्त शिक्षा, किताबें, ड्रेस और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर सर्वे करें और आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ें। खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकंदराराऊ पर बच्चों को फल एवं रिफ्रेशमेंट का पैकेट और पानी की बोतल वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रवीण सोमानी, नरेश चतुर्वेदी, आलोक जैन , दिनेश शर्मा, वेद प्रकाश, गौरव यादव, मुनेश शर्मा , संदीप तिवारी, नावेद हसन अंसारी, दीपक गुप्ता, ललित मोहन, मिथलेश कुमारी, आरके सिंह जादौन, बृजेश







