आंसर की चैलेंज को लेकर विवाद, NTA ने कहा- सिस्टम हर छात्र के हित में

0
11

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उत्तर कुंजी (आंसर की) को चुनौती देने की प्रक्रिया के अत्यधिक महंगी होने संबंधी चिंताओं को खारिज कर दिया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि उसकी 'आंसर की चैलेंज' व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है और इसका उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों को समान लाभ पहुंचाना है।

एक अभ्यर्थी की आपत्ति से सभी को फायदा

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि यह व्यवस्था प्रत्येक छात्र के लिए निष्पक्ष बनाई गई है। एजेंसी के अनुसार, यदि कोई एक अभ्यर्थी भी किसी उत्तर पर आपत्ति जताता है और विषय विशेषज्ञ (सब्जेक्ट एक्सपर्ट) उस आपत्ति को सही पाते हैं, तो संशोधित उत्तर का लाभ परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को मिलता है।

अनावश्यक आपत्तियों को रोकने के लिए फीस

आंसर की चैलेंज के लिए तय शुल्क पर सफाई देते हुए NTA ने बताया कि यह फीस केवल इसलिए ली जाती है ताकि गैर-जरूरी और बेबुनियाद आपत्तियों को रोका जा सके। इसके साथ ही एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अभ्यर्थी द्वारा जताई गई आपत्ति जांच में सही पाई जाती है, तो जमा की गई फीस पूरी तरह वापस कर दी जाती है।