मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता की शादीशुदा जिंदगी में आई परेशानियों को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब सुनीता अपने पति गोविंदा की जमकर तारीफ करती थीं। गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार मशहूर चैट शो में साथ पहुंचे थे। शो की होस्ट ने सुनीता से पूछा था कि गोविंदा से शादी करने की सबसे अच्छी बात क्या है। इस सवाल के जवाब में सुनीता ने कहा था कि गोविंदा बहुत अच्छे इंसान हैं और वह कभी झूठ नहीं बोलते। उन्होंने गंभीरता से कहा था कि गोविंदा बहुत अच्छे पति हैं और वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें गोविंदा जैसा पति मिला। यह तो उनके रिश्ते का सुनहरा दौर था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की थी।
बताया गया कि अदालत ने दोनों को काउंसलिंग सेशन में शामिल होने के लिए कहा था, हालांकि गोविंदा इन काउंसलिंग सेशन में शामिल होने के इच्छुक नहीं थे, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई। हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए थे। उनके बयानों के बाद एक बार फिर दोनों की शादीशुदा जिंदगी चर्चा में आ गई। इस पर गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सुनीता को अपनी भाषा पर संयम रखने की सलाह दी थी। हालांकि, इसके बाद इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। इन तमाम चर्चाओं के बीच, 19 अगस्त 2026 को सुनीता ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली, जिससे इस रिश्ते में एक नया मोड़ देखने को मिला है।
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि









