कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियो में जिंदा जला 11वीं का छात्र-मृत्यु पश्चात मचा हड़कंप

0
10

कोरबा  कोरबा-पश्चिम दीपका क्षेत्र में एक घटित घटना अंतर्गत 11वीं कक्षा के एक छात्र की कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियो में जलने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
        प्रारंभिक तौर पर मोबाइल फोन फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार छात्र अपने कमरे में था। इसी दौरान कमरे से आग लगने की जानकारी सामने आई। जब परिजनों और आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के बाद छात्र को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बताया जा रहा हैं कि कमरे में मोबाइल फोन फटने के बाद आग लगी होगी। हालांकि, यह केवल प्रारंभिक चर्चा है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
        पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कमरे में आग किस वजह से लगी और क्या मोबाइल फोन का इससे कोई संबंध था। पुलिस मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। मौत को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
        घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे के अंदर आग लगने की परिस्थितियों और वहां मौजूद सामान की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय छात्र कमरे में अकेला था या नहीं। साथ ही कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने की परिस्थितियों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।