‘चौड़ाई थोड़ी सी बढ़ गई’ बयान पर सफाई, विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर लगाया गलत व्याख्या का आरोप

0
8

इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय महिला पार्षद के संदर्भ में दिए गए अपने वक्तव्य पर स्थिति स्पष्ट करते हुए खेद व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा उनके बयान को अनुचित ढंग से प्रस्तुत कर भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया है।

एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्षद संध्या यादव के संबंध में कहे गए शब्दों को गलत परिप्रेक्ष्य में पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संध्या यादव उनके लिए पुत्री समान हैं और उन्होंने बचपन से उन्हें देखा व स्नेह दिया है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर न तो पार्षद के मन में कोई दुविधा है और न ही उनके मन में।

भ्रामक प्रचार एवं मीडिया कवरेज पर दुख व्यक्त

वरिष्ठ नेता ने व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्षी दल द्वारा इस विषय को तूल दिए जाने तथा मीडिया में इसे प्रमुखता से स्थान मिलने से वे अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने बताया कि इस अनावश्यक विवाद से उनकी पुत्री समान पार्षद संध्या यादव भी आहत हुई हैं।

सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट किया

पूरे घटनाक्रम से उत्पन्न असहज स्थिति पर विराम लगाते हुए कैबिनेट मंत्री ने सार्वजनिक रूप से इस संबंध में अपनी ओर से खेद प्रकट किया है।