राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने पदाधिकारियों की घोषणा की

0
10

हाथरस  ।  राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने संगठन विस्तार के क्रम में बुधवार को नए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय के निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट और जिलाध्यक्ष विजय कुमार की संस्तुति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई।घोषित पदाधिकारियों में जयनारायण शर्मा को जिला मंत्री, संजय कुमार जैन को जिला मीडिया प्रभारी, अतुल कुमार अग्निहोत्री को युवा मोर्चा जिला मंत्री और कल्पना पाठक को महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जिला प्रभारी निशांत उपाध्याय ने कहा कि पार्टी हाथरस जनपद की तीनों विधानसभाओं में बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही तीनों विधानसभाओं के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।