अक्टूबर में तीन नई गाड़ियां लॉन्च होने के लिए तैयार

0
10

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में आगामी 1 4 से 17 अक्टूबर के बीच तीन नई गाड़ियां लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। 14 अक्टूबर को टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट लॉन्च होगी, जिसे मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट के करीब एक महीने बाद पेश किया जा रहा है।  इनमें एक पॉपुलर हैचबैक का फेसलिफ्ट वर्जन, एक लग्जरी एसयूवी का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल और एक दमदार हाइब्रिड एसयूवी शामिल है, जो कार प्रेमियों के लिए एक्साइटिंग विकल्प पेश करेंगी। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट बंपर और नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है, जबकि केबिन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक्टिव कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग पैड और लेवल 2 अडास जैसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
इंजन में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 83बीएचपी की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा, साथ ही सीएनजी वर्जन भी उपलब्ध होगा। इसके बाद, 16 अक्टूबर को नई जेनरेशन ऑडी क्यू 3 भारत में दस्तक देगी, जिसका लोकल प्रोडक्शन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्लांट में शुरू हो चुका है। नई क्यू3 का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1 और मर्सडीज बेंज जीएलए से होगा। यह पूरी तरह से नए एक्सटीरियर डिजाइन, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, वाइड ग्रिल और 18-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आएगी। इसके केबिन को भी 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 11.9-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आधुनिक बनाया गया है।
इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो करीब 204बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा और इसे 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स व ऑडी के क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से जोड़ा जाएगा। अंत में, 17 अक्टूबर को रेनो डस्टर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन लॉन्च होगा, जो मौजूदा पेट्रोल इंजनों के बाद डस्टर का तीसरा पावरट्रेन विकल्प होगा। इसमें रेनो का ई-टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा, जिसमें 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 केडब्ल्यूएच की बैटरी होगी। यह सेटअप कुल 160 एचपी और 172 एनएम का कंबाइंड आउटपुट देगा।