Friday, February 7, 2025
Homeदेशनागपुर की फैक्टरी में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 30 फंसे

नागपुर की फैक्टरी में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 30 फंसे

नागपुर ।   महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण हादसा हो गया है। यहां एक फैक्टरी में आग लगने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है। 30 से अधिक मजदूर अब भी फंसे हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह अग्निकांड कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। यह फैक्टरी नागपुर के हिंगना में स्थित है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकम की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर हैं। फैक्टरी प्रबंधन से भी बात की जा रही है। अधिकारियों कैा कहना है कि पहले उनकी प्राथमिकता फंसे मजदूरों को बचाना है। इसके बाद हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। किसी तरह की खामी पाए जाने पर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group