Aam Ki Guthli Benefits: गर्मियों में बाजारों में आम आसानी से मिल जाते हैं। अक्सर लोग आम तो खूब खाते हैं, लेकिन उसकी गुठलियॉ को फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज हम आपको इस लेख में आम की गुठली के फायदों के बारे में बताएंगे।
आम की गुठलियों का इस्तेमाल आयुर्वेद में इलाज के लिए हो रहा है। इन गुठलियों में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनसे कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं। आम में भारी मात्रा में मिनरल्स, विटामिन और एंटीओक्सिडेंट पाए जाते हैं जो हमें स्वास्थ्य रखने में सहायक होते हैं और साथ ही यह भारत का राष्ट्रीय फल भी है। आम जितना टेस्टी होता है उसकी गुठली सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद होती है। इसलिए आम को फलों का राजा कहा जाता है। अगर आप आम खाकर गुठलियों को फेंक देते हैं तो ऐसी गलती अब दोबारा मत कीजिएगा।
आम की गुठलियां के फायदे
दस्त : अगर आप दस्त से पीड़ित हैं तो आप आम की गुठली का चूरन लेने से आपको फायदा हो सकता है। आम की गुठली का चूरन बना कर एक गिलास में पानी और शहद के साथ मिलाकर आप इसका सेवन कीजिए। इसका असर थोड़ी देर में होने लगेगा।
दिल के लिएः हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम की गुठली के सेवन से आपके दिल तक ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। साथ ही इसके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी नॉर्मल रहता है। इसके अलवा गुठलियां खाने से खून की कमी से भी बचा जा सकता है।
डाइजेशन : आम की गुठलियों पाचन तंत्र को ठीक करता है। अगर हर दिन आम की गुठली के चूरन को खाया जाए तो यह कब्ज और पाइल्स जैसी बिमारियों को रोकने में भी मदद करता है। इसमें साईट्रिक एसिड भी पाया जाता है जिस वजह से यह पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक होता है। अगर हर दिन एक आम को खाया जाए तो यह कब्ज और पाइल्स जैसी बिमारियों को रोकने में भी मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्टरः रिसर्च में यह बात सामने आई है कि गुठलियों में मौजूद फाइबर रोगों से लड़ने वाली प्रतिरोधी क्षमता का भी विकास करती है जो हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने में सहायक होती है। यह कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाता ह।
स्किन के लिए फायदेमंद : यह मुरझाई हुई त्वचा में जान देता है और साथ ही एक्ने जैसी बिमारियों से भी लड़ता है। इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन। इसे रात में सोने से पहले स्किन पर लगाएं। 30 मिनट के बाद इसे धो लें।
आम की गुठलियों का पाउडर बालों में लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है और बाल मजबूत भी हो सकते हैं।