Friday, September 20, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशपुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों पर होगी भर्ती

पुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों पर होगी भर्ती

भोपाल। पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती को लेकर होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम कर्मचारी चयन मंडल ने जारी कर दिया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जून 2023 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 है।

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 26 जून से 15 जुलाई के बीच किया जा सकेगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से शुरू होगी। आयु सीमा 18 से 33 के बीच तय की गई है, लेकिन सभी वर्गोंं को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है। कुल रिक्त पदों में 3851 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 709 पद एक्स सर्विसमैन, 1063 एचजी, 1467 पद महिलाओं के लिए (33 फ ीसदी) आरक्षित हैं। पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑपरेटर पद के लिए पहले चरण में तकनीकी परीक्षा भी होगी। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा।

दो घंटे लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे

पहले चरण में लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। पेपर में 40 अंकों के प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, 30 अंकों के प्रश्न बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि और शेष 30 अंकों के प्रश्न विज्ञान एवं सरल अंक गणिक से आएंगे। कांस्टेबल जीडी पदों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group