Sunday, September 8, 2024
Homeवायरल विडियोViral video: ब्राइडल मेकअप में मेट्रो में घूमती नजर आई दुल्हन

Viral video: ब्राइडल मेकअप में मेट्रो में घूमती नजर आई दुल्हन

Viral video: पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में छाया हुआ है। दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आ ही जाता है। मेट्रो में अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनकी वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। इसमें से कई वीडियो डांस के, कुछ वीडियो में रील्स बना ते हुए लोग नजर आते हैं तो किसी वीडियो में कपल किस करते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीएमआरसी को भी सफाई देनी पड़ जाती है। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक प्यारी सी दुल्हन नजर आ रही है।

इस वीडियो में एक लड़की दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही है। लड़की ने ब्राइडल लहंगा पहना हुआ है। भारी-भारी ज्वैलरी पहनी हुई हैं। ब्राइडल मेकअप भी किया हुआ है। कुल मिलाकर लड़की दुल्हन के गेटअप में मेट्रो में सफर कर रही है। आमतौर पर शादी के दिन दुल्हनें कार से आवाजाही करती हैं। उस दिन शायद ही कोई लड़की पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना पसंद करती हो। क्योंकि लहंगा काफी हैवी होता है। मगर इस वीडियो में लड़की खुशी-खुशी लहंगा पहनकर मेट्रो में ट्रैवल कर रही है। उसके चेहरे पर चिंता या तनाव की कोई शिकन नहीं है।

दुल्हन जस्ट पार्लर से तैयार हो कर आई है

वीडियो में दुल्हन मरून लहंगे में नजर आ रही है। इस दौरान उसने हैवी ज्वेलरी और हैवी मेकअप भी कि या हुआ है। दुल्हन काफी ज्यादा खूबसूरत और प्यारी लग रही है। जब वह अपने हाथ में झोला लेकर मेट्रो में एंटर करती है तो मौजूद यात्री उसे एकटक निहारने लगते हैं। दुल्हन को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद वह अभी जस्ट पार्लर से तैयार हो कर आई है। लोग दुल्हन के खूबसूरत लुक की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो दुल्हन से पूछ लिया , कहां जा रही हो ? हर किसी की नजर उसपर है। वह बेफिक्र होकर इधर उधर चहलकदमी कर रही है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group