Parineeti Raghav Wedding: परिणीति-राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, रस्में शुरू

0
520

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा की शादी का जश्न राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो गया है। दोनों आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। परिणीति और AAP नेता राघव चड्ढा आज 24 सितंबर को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। दोनों उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचा रहे हैं। राघव-परिणीति एक दूसरे को अपना हमसफर चुनने के लिए तैयार हैं। कपल की ड्रीम वेडिंग के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज चुका है। सारी तैयारियां जोरों-शोरों से पूरी हो चुकी हैं। हर तरफ जश्न का माहौल है। अब बस फैंस को परिणीति और राघव को दुल्हन-दूल्हा बनते देखने का इंतजार है। उनके इस खास दिन का हिस्सा बनने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। इस भव्य शादी में सरीक होने के लिए राजनीति, फिल्म, खेल और उद्योग जगत की कई दिग्गज हस्तियों के आज उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी गुरगुप्रीत कौर के साथ राघव-परिणीति के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल को काली पैंट के साथ नीली शर्ट पहने देखा गया, जबकि भगवंत मान नेग्रेनेहरू जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा पहना था। उनकी पत्नियां पारंपरिक परिधानों में सजी नजर आईं। इस अवसर पर राघव चड्ढा के माता-पिता ने दरवाजे पर केजरीवाल और भगवंत मान का माला पहनाकर स्वागत किया। उनके अलावा ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेता भाग्यश्री भी इस भव्य शादी में शामिल होने पहुंचे।

शादी की रस्में और समारोह राजस्थान के उदयपुर में लीला पैलेस में

कई रिपोर्टों के अनुसार, शादी की रस्में और समारोह राजस्थान के उदयपुर में लीला पैलेस होटल में हो रहे हैं और रविवार तक चलेंगे। सिंगर नवराज हंस ने होने वाले दूल्हा- दुल्हन संग संगीत के फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। परिणीति सिंगर नवराज के गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं, जबकि राघव चड्डा गाने को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। सभी लोग शादी के जश्न में डूबे हुए हैं। परिणीति और राघव डेटिंग शुरू करने से पहले एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। राघव-परिणीति की प्रेम कहानी भले ही लंदन की धरती पर पनपी हो, क्योंकि कथित तौर पर दोनों ने वहां एक कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की थी, लेकिन दिल से वेदेसी हैं। संगीत के फंक्शन से राघव-परिणीति की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।