Saturday, March 15, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशराष्ट्रीय प्रतियोगिता का विजेता बना छात्र ने 8 मिनट में किए 200...

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का विजेता बना छात्र ने 8 मिनट में किए 200 सवाल हल, अब लहराएंगा मलेशिया में परचम

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक छात्र ने पंजाब में आयोजित 22वीं यूसीमास राष्ट्रीय प्रतियोगिता (22th UCMAS National Competition) में चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया है। छात्र अब 3 दिसंबर को मलेशिया में आयोजित यूसीमास अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। पंजाब के जलंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए 5 से 14 साल तक के हजारों बच्चों भाग लिया था। इसमें मुरैना के गांधी कॉलोनी की यूसीमास किड्स अबेकस क्लासेस के 20 नन्हें मुन्ने गणित के धुरंधरों ने भाग लिया। जिनमें यशवर्धन सिंह तोमर भी शामिल थे।

पांच से 15 साल तक के बच्चों ने भाग लिया

22 वीं यूसीमास राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का आयोजन 2 सितंबर 2023 को पंजाब के जालंधर शहर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में किया गया। जिसमें पांच से 15 साल तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न राज्यों से आए कई हजार बच्चों द्वारा भाग लिया गया। इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में यूसीमास गांधी कॉलोनी के 20 नन्हे मुन्ने गणित के धुरंधरों ने दावेदारी प्रस्तुत किया था, जिसमे यश को सफलता प्राप्त हुई है।

यूसीमास किड्स अबेकस क्लासेस गांधी कॉलोनी के संचालक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गांधी कॉलोनी के छात्र यशवर्धन सिंह तोमर ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में चैंपियन ऑफ चैम्पियन्स की ट्रॉफी प्राप्त की। साथ ही अपने मुरैना जिले का नाम रोशन किया। यशवर्धन सिंह तोमर अब 3 दिसंबर को मलेशिया में आयोजित यूसीमास अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड-कप प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

8 मिनट में हल किए सभी सवाल

यूसीमास गांधी कॉलोनी के संचालक डॉ. अश्वनी गुप्ता ने बताया कि गांधी कॉलोनी यूसीमास के सभी बच्चों ने इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लिया था।प्रतियोगिता के दौरान गणित संबंधी गुणा, भाग, जोड़ एवं घटाव तथा दशमलव के 200 प्रश्न 8 मिनट में हल करने का लक्ष्य होता है, लेकिन यूसीमास गांधी कॉलोनी के छात्रों ने 8 मिनट से भी कम समय में 200 प्रश्न हल कर संपूर्ण भारतवर्ष की इस प्रतियोगिता में अद्भुत प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group