Sunday, September 8, 2024
Homeवायरल विडियोViral Video: करोड़पति बनना हो तो करें बिच्छू की खेती

Viral Video: करोड़पति बनना हो तो करें बिच्छू की खेती

Viral Video: एक वायरल खबर के अनुसार एक ग्राम बिच्छू के जहर की कीमत करीब सत्तर लाख रूपये है। आम तौर पर लोग जीवन यापन करने के लिए कई तरह के काम करते हैं, लेकिन ये तरीका बेहद अनोखा है, साथ ही खतरनाक भी है। कई देशों में बिच्छू पालन का धंधा किया जा रहा है। काम खतरनाक है लेकिन कुछ सरकारी अनुमति लेकर इस कार्य को किया जा सकता है। भारत में अभी इस को लेकर कम क्रेज देखा जा रहा है, लेकिन कुछ देशों में बिच्छु के जहर को बेचकर लोग मालामाल हो रहे हैं। एक अध्ययन के अनुसार बिच्छू के जहर से कई प्रकार की दवाई बनाई जाती है। कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया में एक वीडियों शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कुछ युवक बिच्छू का जहर बेचकर करोड़पति बन रहे है। अगर आप भी यह कार्य करना चाहते हैं तो इस से संबंधित जानकारों से पूरी जानकारी प्राप्त कर इस व्यवसाय के मार्केट के बारे में जानकारी लेकर धंधा कर सकते है।

एक लीटर बिच्छू के जहर की कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा

वायरल वीडियो में बिच्छुओं का झुंड दिखाई दे रहा है। एक जगह पर इतने अधिक संख्या में बिच्छू देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से हॉल में बड़ी संख्या में बिच्छू घूम रहे हैं और उन्हें पाला जा रहा है। इन बिच्छुओं को समय-समय पर खाना खिलाया जाता है। अभी यह बिच्छु छोटे-छोटे हैं, लेकिन बड़े होने पर इन्हें लैब में ले जाया जाएगा और इनका जहर निकाला जाएगा। दावा किया जाता है कि एक लीटर बिच्छू के जहर की कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है। आपको जानकर हैरान होगी कि एक बिच्छू के शरीर से सिर्फ दो बूंद ही जहर निकलता है।

नोट : प्रदेश लाइव वेब पोर्टल इस वीडियों -फोटों की पुष्टि नहीं करता है। यह खबर आपकी जानकारी हेतु सांझा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group