Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशरामलला के लिए भोपाल हुआ राममय

रामलला के लिए भोपाल हुआ राममय

घर-सोसायटियों में राम नाम की धुन; मंदिरों में हवन-अभिषेक, जमकर हुई आतिशबाजी

भोपाल । आखिर वह शुभ घड़ी आ ही गई, जिसका कोटि-कोटि रामभक्तों को सदियों से इंतजार था। सोमवार दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर अयोध्या के मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई और लोगों ने अपने आराध्य देव की मनोहारी छवि टीवी पर देखी, उनके नयन छलक उठे। समवेत स्वर में जय-जय श्रीराम की गूंज होने लगी। हर किसी ने एक-दूसरे को इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की बधाई दी। मंदिरों में महाआरती हुई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर प्रसाद वितरण किया गया। आह्लादित श्रद्धालु हाथ में मिठाई लिए रास्तों पर हर आने-जाने वालों का मुंह मीठा कराया। रामभक्तों ने घरों के बाहर निकलकर आतिशबाजी की। इसके साथ-साथ जगह-जगह भंडारे के कार्यक्रम भी हुए।
इस पावन मौके पर समूचा भोपाल रामभक्ति के रंग में डूबा रहा। मंदिर के साथ-साथ शासकीय इमारतें भी आकर्षक रोशनी से जगमगा रही हैं। घर-घर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए।  मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, सुंदर कांड से लेकर मोहल्लों में श्रीराम कथा का आयोजन हुए। शाम को दिवाली जैसा माहौल रहा, घर-घर दीप जलाए गए। वहीं देर रात तक आतिशबाजी होती रही। शुभ महुर्त में जैसे ही प्रभु श्री राम की पहली झलक लोगों ने अपने टीवी पर देखी लोगों की आंखों से आंसू छलकने लगे। जय श्री राम के जयघोष लगे। श्रद्धालु नृत्य करने लगे। लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने लगे। महाआरती के साथ ही प्रसाद का वितरण होने लगा। भंडारे भी शुरू हो गए हैं। सोमवार को सुबह से शहर में उत्सव जैसा नजारा देखने को मिला। शहर भर में राम धुन, भजन और अखंड रामायण की गूंज सुनाई देती रही। मंदिरों और घरों में सुबह से विशेष पूजा सुंदरकांड सहित हनुमान चालीसा के पाठ हुए। प्रभात फेरियां निकली गईं।

सीएम ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिन की शुरुआत तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में सफाई कर तथा पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भारतवंशी उत्साह में हैं। देश के साथ-साथ संपूर्ण विश्व का वातावरण राममय हो गया है। भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का है। देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है, भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।

वीडी शर्मा पहुंचे करुणाधाम आश्रम
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सुबह पार्टी कार्यालय में स्थित मीडिया सेंटर में रामधुन, भजन-कीर्तन के आयोजन के बाद नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम पहुंचे, जहां अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। यहां पर रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विशेष एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। वीडी शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी व नगर निगम परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खेड़ापति हनुमान मंदिर में पहुंचे मंत्री सारंग
कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में राम भक्तों के साथ देखा सीधा प्रसारण। श्री राम के दर्शन कर भावुक हुए मंत्री सारंग। जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा मन्दिर प्रांगण। सोमवार को सुभाष नगर में इस पावन मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में मंत्री व स्थानीय विधायक विश्वास सारंग के साथ-साथ बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु शामिल हुए। शोभायात्रा में झांझ-मंजीरे बजाते हुए श्रद्धालु रामधुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group