Sunday, September 8, 2024
Homeदुनियारहस्यमय हत्यारे से परेशान है अमेरिका

रहस्यमय हत्यारे से परेशान है अमेरिका

रहस्यमय हत्या: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम बात हो चुकी हैैं। आये दिन सुनने में आता है कि अमेरिका में किसी शख्स द्वारा गोलीबारी किये जाने से कई लोगों की मौत हो गई। ऐसी घटनाएं अमेरिका चाहे हो जाती हैैं। हाल ही में गुरूवार को अमेरिका में कंसास सिटी में गुरूवार फिर गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 से ज्यादा हो घायल हो गए। पिछले एक सप्ताह में अमेरिका में गोलीबारी की यह तीसरी वारदात है। कंसास सिटी में हुई यह घटना उस समय हुई जब कंसास सिटी चीफ के लिये सुपर बाउल विजय परेड हो रही थी। गोलीबारी के बाद भगदड़ मच गई। तभी एक महिला और एक पुरुष ने हमलावर को पकड़ लिया। बताया जाता है कि यह रैली तीन किलोमीटर लंबी थी। घायल होने वालों में 11 बज्चे भी हैं। 9 बच्चों को गोलियां लगी थीं। बच्चों की उम्र 6 से 15 साल के बीच बताई गई है।

गोलीबारी की इस घटना के बाद से एक शख्स जिसका नाम साहिल उमर बताया जा रहा है आजकल चर्चा में है। उसके बारे में ज्यादा जानकारी एजेंसियों के पास भी नहीं है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार साहिल उमर पर गोलीबारी, धमाके और अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैैं। गुुरुवार को हुई गोलीबारी की मास शूटिंग के बाद गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि साहिल उमर अमेरिका में अवैध रूप से घुसा है। इसी साल जनवरी में टेक्सास के सैंडमैन होटल में हुए बम विस्फोट में भी उसका नाम आया था। इसके अलावा नवंबर 2023 में यूएस-कनाडा बॉर्डर रेनबो ब्रिज क्रैश में भी साहिल उमर का नाम आया था।

दिसंबर 2023 में नेवादा यूनिवर्सिटी में हुई गीलोबारी में भी साहिल उमर का नाम आया। एजेंसियों को यह भी नहीं पता है कि इस नाम का शख्स वाकई में है या नहीं। ऐसा भी हो सकता है कि अलग-अलग शख्स को साहिल उमर के नाम से पेश किया जाता हो।बता दें कि कंसास में बुधवार को दोपहर दो बजे के आसपास करीब हजारों लोग इकट्ठा हुए थे। तभी वहां गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें कम से कम दो दर्जन लोग घायल हो गए और एक की जान चली गई। कंसास सिटी पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई आतंकी ऐंगल सामने नहीं आया है। बता दें कि नेवाडा राज्य के लास वेगास में एक फुटबॉल मैच हुआ था जिसमें कंसास सिटी चीफ के नाम की जीत हुई। इसके बाद इसी जीत का जश्न मनाने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group