इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने अपनी पत्नी का सिर दिवार पर मारा जिसके बाद उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के सहयोग नगर का है।
बता दें कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले उमेश राठौर नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शारदा के हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया। आरोपी उमेश राठौर ने पत्नी को कुछ रुपए दिए थे। जब उसने पत्नी से वह रुपए मांगे तो शारदा ने देने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। फिर उमेश ने कमरे का दरवाजा बंद करके पत्नी शारदा के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद उसके उस समस कमरे में दोनों की एक 2 साल और 5 साल की 2 बेटियां भी मौजूद थीं।
एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के सहयोग नगर में रहने वाले उमेश राठौर सोमवार रात अपनी पत्नी शारदा को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। यहां पर उमेश ने डॉक्टर को बताया कि खाना बनाते समय शारदा किचन में गिर गई थी और वहां पर चाकू रखा हुआ था जो उसके पेट में लग गया जिसके बाद डॉक्टरों ने घाव देखकर पुलिस को सूचना दी कि यह हादसा नहीं यह हत्या है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी उमेश राठौर को गिरफ्तार किया गया।
शारदा गर्भवती थी
शारदा के परिवार वालों ने बताया कि वह गर्भवती थी। वह अपनी बहन के लड़के की शादी में लखनपुर गई थी। उमेश शादी होने से पहले ही उसे लेकर इंदौर आ गया था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। उमेश राठौर और उसकी पत्नी शारदा अपनी दो बेटियों के साथ चंदन नगर में किराए के घर में रहता था। आरोपी उमेश राठौर ड्राइवरी का काम करता है और मूल रूप से देवास का रहने वाला है। महिला की तीन बेटियां हैं, बड़ी बेटी 7 साल की है जो घटना के समय सामने वाले घर में खेल रही थी।