Thursday, February 6, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशप्रदेश में अधिकतर जिलों में मौसम कुछ साफ होने के आसार

प्रदेश में अधिकतर जिलों में मौसम कुछ साफ होने के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में बना चक्रवात कमजोर हो गया है। संभवत: आज (मंगलवार को) यह समाप्त भी हो सकता है। चक्रवात कमजोर होने से प्रदेश में अधिकतर जिलों में मौसम कुछ साफ होने के आसार हैं। हालांकि मंगलवार को इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शेष क्षेत्रों में छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में मध्य प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग स्थानों पर तीन अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, अजमेर, गुना , रायसेन, मंडला से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। सौराष्ट्र और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। महाराष्ट्र पर विपरीत हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा हो रही है।प्रदेश पर बने चक्रवात के मंगलवार को कमजोर पड़कर समाप्त होने की संभावना है। इस वजह से अधिकतर जिलों में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा।हालांकि इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शेष जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम साफ होने के कारण धूप निकलने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खरगोन में 83, खंडवा में 51, रतलाम में 16, नरसिंहपुर में आठ, उज्जैन एवं धार में सात, बैतूल में पांच, इंदौर में चार, नर्मदापुरम एवं मंडला में तीन, छिंदवाड़ा में एक, सागर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। 

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group