Thursday, February 6, 2025
Homeराज्‍यबिहार-झारखण्‍डझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने की गृह मंत्री अमित शाह...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर चंपई सोरेन की मुलाकात हुई। इस दौरान आगे की रणनीति को लेकर उनकी देर तक अमित शाह संग मंत्रणा हुई।

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी इस मौके पर उपस्थित थे। रात 11.30 बजे हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा की, जिसमें यह बताया गया कि चंपई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।

चंपई सोरेन मंगलवार को दिल्ली से झारखंड लौटेंगे

दिल्ली में शाह से मुलाकात के दौरान चंपई के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित थे। इससे यह भी तय हो गया है कि बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे। उनके भाजपा के टिकट पर विधासभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं हैं। चंपई सोरेन मंगलवार को दिल्ली से झारखंड लौटेंगे। बताया जा रहा है कि वह बुधवार 28 अगस्त को झामुमो और हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे।

चंपाई सोरेन पिछले एक 10 दिनों से चर्चा में

बता दें कि हेमंत सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए झामुमो से बगावती सुर अपनाने के बाद चंपाई सोरेन पिछले एक 10 दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। पिछले हफ्ते तीन दिनों तक दिल्ली में कैंप करने के बाद वह झारखंड लौटे थे, तब भी उनके भाजपा में जाने को लेकर चर्चा तेज थी। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर चंपई ने अपमानित महसूस करने के कारण अपनी पुरानी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा से अलग होने की घोषणा की थी। बाद में उन्होंने अलग संगठन बनाने की भी बात कही थी। हालांकि भाजपा में उनके शामिल होने की चर्चाओं पर विराम नहीं लगा था।

हिमंत ने दिन में ही दे दिए थे संकेत

दिल्ली जाने से पहले रांची में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि चंपई सोरेन शीघ्र भाजपा में शामिल होने वाले हैं। सोमवार दोपहर एक सवाल के जवाब में हिमंत ने कहा कि वह चाहते हैं कि चंपई सोरेन भाजपा में आएं, लेकिन चंपई बड़े नेता हैं। इसलिए उनके संबंध में कोई भी निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

ने कहा कि वह छह महीने से चंपई सोरेन के संपर्क में हैं, लेकिन कभी भी कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। मेरा मानना है कि चंपई सोरेन के आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। चंपई सोरेन को भाजपा में क्यों लाना चाहते हैं, यह पूछे जाने पर हिमंत ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि हेमंत सोरेन भी भाजपा में आएं, क्योंकि हमारा उद्देश्य राज्य का विकास करना है।

सुवेंदु अधिकारी की भूमिका की भी चर्चा

सीएम चंपई सोरेन सोमवार को भी कोलकाता के ही रास्ते दिल्ली पहुंचे। पिछली बार भी वह इसी रास्ते से दिल्ली पहुंचे थे। बताया जाता है कि कोलकाता में उनकी भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी से लगातार बात हो रही थी। चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराने में सुवेंदु अधिकारी की भी भूमिका अहम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group